फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Sawan 2024 Famous Lord Shiva Temples in Uttarakhand

Sawan 2024: ये रहे उत्तराखंड के प्राचीन शिव मंदिर, इस सावन माह में करें दर्शन

Mon, 22 Jul 2024 01:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Jul 2024 01:58 PM IST
सार

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम स्थित है, जो कि विश्व प्रसिद्ध है और उत्तराखंड के चार धामों में शामिल है। इसके अलावा भी इस राज्य में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं। सावन के महीने में उत्तराखंड के इन शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Sawan 2024 Famous Lord Shiva Temples in Uttarakhand
kedarnath yatra - फोटो : istock

विस्तार

Sawan 2024: सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई 2024 के हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन के महीने में भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था, इस कारण यह माह भोलेनाथ का अति प्रिय है। श्रावण मास में शिव जी की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं जल्द पूरी हो सकती हैं। ऐसे में सावन में लोग प्राचीन शिव मंदिरों, शिवालयों, ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जाते हैं और मंदिरों में रुद्राभिषेक कराते हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रदेश प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों का घर है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम स्थित है, जो कि विश्व प्रसिद्ध है और उत्तराखंड के चार धामों में शामिल है। इसके अलावा भी इस राज्य में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं। सावन के महीने में उत्तराखंड के इन शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ मंदिर

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर है। केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग में है। यह हिमालय की गोद में स्थित है। मान्यता है इसे पांडवों ने बनवाया था और आदि शंकराचार्य द्वारा पुनर्निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुंगनाथ मंदिर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ मंदिर है, जिसे पंच केदार में से एक माना जाता है। यह दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है। मंदिर 3680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर त्रिशूल, नंदा देवी और चौखंभा की पहाड़ियों के समीप स्थित है।


नीलकंठ महादेव मंदिर

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में नीलकंठ महादेव का मंदिर है। ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर की दूरी लगभग 32 किमी है। इस स्थान पर शिव जी ने समुद्र मंथन के दौरान विषपान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed