फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   know the best place of christmas celebration in india

गोवा ही नहीं भारत की इन जगहों पर भी धूमधाम से सेलिब्रेट होता है क्रिसमस

Tue, 04 Dec 2018 01:20 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क ,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क ,अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
know the best place of  christmas celebration in india
क्रिसमस से एक सप्ताह पहले से यहां के लोकल लोग तैयारी शुरू कर देते हैं - फोटो : file photo
क्रिसमस आते ही सबके मन में गोवा जाने का ध्यान आता है, लेकिन भारत में इसके अलावा भी कुछ जगह ऐसी हैं जहां क्रिसमस का लुत्फ उठाया जा सकता है। क्रिसमस का मजा आप अपने परिवार के साथ मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पंड्डिचेरी से बेस्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। क्रिसमस से एक सप्ताह पहले से यहां के लोकल लोग तैयारी शुरू कर देते हैं। शहर हो या गली हर जगह सजावट और चहल-पहल शुरू हो जाती है। लोगों के घर रिश्तेदार आने शुरू हो जाते हैं। बच्चे अपनी पार्टी की तैयारी अलग करते हैं तो वहीं अधेड़ उम्र के लोग अपनी उम्र के लोगों के साथ इंजॉय करते नजर आते हैं। इस दिन लोग सुबह चर्च जाते हैं फिर अपने पारंपरिक तरीके से नाच गाना शुरू कर देते हैं। यहां पर रोमन और कैथलिक लोगों अच्छी संख्या में पाए जाते हैं। यहां लगभग सौ साल पुराना कैथलिक चर्च है, जिसमें उस दिन ज्यादा भीड़ रहती है। 
विज्ञापन

know the best place of  christmas celebration in india
चर्च में सजाई गई चरणी की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
दमन -दीव में पुर्तगालियों की संख्या ज्यादा है, जिसे वहां क्रिसमस भी बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। पूरे साल शांत रहने वाला दमन-दीव क्रिसमस के मौके पर जगमगा उठता है। इस त्योहार का इंतजार लोग एक लंबे वक्त से करते नजर आते हैं। यहां क्रिसमस को दीपावली की तरह मनाया जाता है। हर चर्च को कलरफुल लाइट से सजाया जाता है। यहां पुर्तगाली डांस सबके आकर्षण का केंद्र होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

know the best place of  christmas celebration in india
शिलॉग की प्राकृतिक सुंदरता के बीचों-बीच क्रिसमस मनाने  का बेहद ही खूबसूरत नजारा होगा - फोटो : amar ujala
अगर आप हिल स्टेशन पर  क्रिसमस का प्लान की  हैं तो शिलॉग से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकता । शिलॉग की प्राकृतिक सुंदरता के बीचों-बीच क्रिसमस मनाने  का बेहद ही खूबसूरत नजारा होगा। यहां के बगीचे और झरने इतने खूबसूरत है यहां से आपका ध्यान ही नहीं हटेगा। म्यूजिक की धून पर लोग नाचते नजर आते हैं।
 
विज्ञापन

know the best place of  christmas celebration in india
केरल में कई ऐतिहासिक चर्च है जहां लोग क्रिसमस मनाते हैं। - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस मनाने के लिए केरल पूरे देश में मशहूर है। केरल में कई ऐतिहासिक चर्च है जहां लोग क्रिसमस मनाते हैं। क्रिसमस के दौरान यहां की सड़कें दुल्हन की तरह जगमगाती नजर आती हैं। सुबह लोग चर्च जाते हैं। वहां कई तरह के प्रोग्राम होते हैं। इसके अलावा कई होटल में खास कार्यक्रम होते हैं। लोगों में इस दिन के लिए बेहद उत्साह नजर आता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed