बॉलीवुड के 'दबंग खान' की फिटनेस का ये है राज, खुद को फिट रखने के लिए रोज करते हैं ये काम
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिटनेस की आज भी लाखों लड़कियां दीवानी हैं । 52 साल के उम्र में भी सलमान अपनी फिटनेस के दम पर कई युवाओं को मात देते नजर आते हैं।सलमान की खासियत यह है कि वो किसी भी दिन अपने वर्कआउट को मिस नहीं करते है।अपने बिजी शेड्यूल से फुर्सत मिलते ही वो एक्सरसाइज जरूर करते हैं।आइए जानते है आखिर खुद को फिट रखने के लिए क्या करते हैं बॉलीवुड के भाईजान।
बताया जाता है कि पहले सलमान खान स्पाइसी और इटालियन खाने के दीवाने थे। पॉव भाजी, आइसक्रीम, पिज्जा उनका फेवरेट फूड था लेकिन जब से मनीष अडविलकर उनके जिम ट्रेनर बने हैं तब से सलमान ने ये सब खाना बंद कर दिया।
सलमान नाश्ते में चार अंडे (सिर्फ सफेद हिस्सा) और लो फैट दूध लेते हैं
सलमान खान के अनुसार, जिस तरह का भोजन हम करते हैं वो हमारे शरीर के लिए उतनी ही अहमियत रखता है जितना कि वर्कआउट।यही वजह है कि वो अपना सारा ध्यान सिर्फ एक्सरसाइज करने में ही नहीं बल्कि अपने खान-पान पर भी लगाते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें कि सुबह से लेकर रात तक क्या खाते हैं सलमान खान।
- वर्कआउट से पहले सलमान दो अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन शेक लेते हैं।
- वर्कआउट के बाद वो बादाम, ओट्स तीन अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन बार लेते हैं।
-अब सलमान प्रोटीन वाली चीजें जैसे, मछली, अंडे का सफेद हिस्सा, मीट और दूध लेते हैं।