फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   isha ambani pre wedding functions in udaipur know about tourist place in this city

ईशा अंबानी की शादी का गवाह बना उदयपुर, घूमने का मौका बिल्कुल ना छोड़ें

Mon, 10 Dec 2018 10:59 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
isha ambani pre wedding functions in udaipur know about tourist place in this city
देश के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन उदयपुर में हो रहे हैं - फोटो : instagram

इन दिनों देश के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन उदयपुर में हो रहा है। राजस्थान की संस्कृति लोगों काफी पसंद आने लगी है। कुछ दिन पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी जोधपुर में सात फेरे लिए थे। तो आइए जानते हैं, आखिर उदयपुर की खूबसूरती क्यों लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। 

विज्ञापन

isha ambani pre wedding functions in udaipur know about tourist place in this city
यूं तो राजस्थान में बहुत सी जगह हैं घूमने के लिए लेकिन उदयपुर की बात ही कुछ और है, इसे रोमांटिक शहर भी कहा जाता है। - फोटो : instagram

यूं तो राजस्थान में बहुत सी जगह हैं घूमने के लिए लेकिन उदयपुर की बात ही कुछ और है, इसे रोमांटिक शहर भी कहा जाता है। यहां के खूबसूरत महल और सुंदर झील लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। इस शहर को परियों जैसा खूबसूरत सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

isha ambani pre wedding functions in udaipur know about tourist place in this city
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी - फोटो : instagram

उदयपुर सिर्फ हमारी और आपकी पहली पसंद नहीं है। यह शहर हमारे बॉलीवुड स्टार्स की भी पहली पसंद है। अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले की रस्म में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स नजर आए। इसके साथ ही वहां विदेश के भी खास मेहमान मौजूद थे। जरा सोचिए उदय विलास इतना खूबसूरत है तो पूरा शहर कितना खूबसूरत होगा।

विज्ञापन

isha ambani pre wedding functions in udaipur know about tourist place in this city
झीलों की नगरी उदयपुर में लंबी-चौड़ी झीलें हैं - फोटो : instagram

झीलों की नगरी उदयपुर में लंबी-चौड़ी झीलें हैं। यहां गर्मी में भी ज्यादा तपिश महसूस नहीं होती। मजे की बात है सात झील एक नहर से जुड़ी हुई है। जहां एक तरफ ऊपर मॉनसून पैलेस है तो वहीं नीचे नीमच माता का मंदिर है। यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत लगता है। यहां के राजवाड़े , महल और किले लुभाते हैं। 

isha ambani pre wedding functions in udaipur know about tourist place in this city
विदेश पर्यटक यहां हर मौसम में नजर आते हैं - फोटो : instagram

उदयपुर के चौराहे पर महाराणा प्रताप की घोड़े पर सवार हाथ में भाले लिए हुए प्रतिमा नजर आती है, जो उदयपुर की शानो-शौकत को बढ़ाती है। अरावली की पहाड़ पर बसा उदयपुर की सुंदरता का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। यहां दूर-दराज से आए पर्यटक कठपुतलियां खरीदना पसंद करते हैं। यहां की पारंपरिक पेंटिंग पूरी दुनिया में मशहूर है। विदेश पर्यटक यहां हर मौसम में नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed