फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Forest Day Check Things to Carry for Forest Jungle Trip Essentials to Make Your Adventure Smooth

International Day Of Forests: जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए जा रहे हैं तो जरूर ले जाएं ये सामान

Fri, 21 Mar 2025 10:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

जंगल में मौसम, रास्तों की अनिश्चितता और जंगली जानवरों को देखते हुए सही तैयारी करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि जंगल सफारी के लिए सामान पैक करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Forest Day Check Things to Carry for Forest Jungle Trip Essentials to Make Your Adventure Smooth
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस- जंगल सफारी के लिए जरूरी सामान - फोटो : istock

विस्तार

International Day Of Forests: आज 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य जंगलों द्वारा प्रदत्त प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण है। ऐसे में जंगल बचाओ के नारे के साथ इस दिन को मनाना चाहिए। वन कई प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण अद्भुत नजारों वाला एक शानदार स्थान है,  जहां आप छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो वनों या उद्यानों की यात्रा करें। हालांकि जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए योजना बनाकर सफर पर जाएं। अपनी यात्रा को सफल और यादगार बनाने के लिए कुछ जरूरी चीजों को साथ ले जाना बेहद महत्वपूर्ण है। जंगल में मौसम, रास्तों की अनिश्चितता और जंगली जानवरों को देखते हुए सही तैयारी करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि जंगल सफारी के लिए सामान पैक करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखें। 

विज्ञापन


जंगल सफारी के लिए जरूरी सामान

विज्ञापन



उपयुक्त कपड़े और जूते
 

  • जंगल सफारी के लिए हल्के और आरामदायक कपड़े साथ ले जाएं तो धूप और कीड़ों से बचाव करें और सहज हों।
  • प्रयास करें कि ऐसे रंगों के कपड़े पहनें जो जंगल के माहौल में घुल-मिल जाएं, जैसे गहरे हरे, भूरे और खाकी रंग के कपड़े।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मजबूत और आरामदायक ट्रैकिंग शूज भी पहनकर जाएं, जिसे पहनकर चलना आसान हो।


कैमरा और दूरबीन
 

  • जंगल सफारी के दौरान दुर्लभ पक्षियों और जानवरों को नजदीक से देखना रोमांचक और मजेदार अनुभव होता है, इसलिए साथ में दूरबीन जरूर रखें।
  • सुंदर नजारों और वन्यजीवों को कैद करने के लिए अच्छा कैमरा या स्मार्टफोन लें।


सनग्लासेस और सनस्क्रीन

  • मौसम गर्म हो रहा है। इस दौरान तेज धूप से बचने के लिए सनग्लासेस और टोपी जरूर पहनें।
  • त्वचा को सूरज की किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन लोशन लगाएं।


पानी की बोतल और हल्के स्नैक्स

  • खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें लेकिन जंगल सफारी के दौरान रियूजेबल पानी की बोतल साथ रखें। 
  • हल्के और हेल्दी स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी बार या बिस्किट साथ ले जाएं।


International Day of Forests: 21 मार्च को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, जानिए इतिहास और महत्व
 


मेडिकल किट

  • जंगल सफारी के दौरान छोटी-मोटी चोट या कीड़ों के काटने से बचने के लिए फर्स्ट एड किट रखें।
  • इसमें बैंड-एड, एंटीसेप्टिक क्रीम, दर्द निवारक दवाएं और मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम जरूर होनी चाहिए।


टॉर्च और पॉवर बैंक

  • जंगल में अंधेरा जल्दी हो सकता है, इसलिए टॉर्च या हेडलैंप साथ रखें।
  • मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है, इसलिए पावर बैंक जरूर लें।


पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज

  • जंगल सफारी के लिए आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूरी होते हैं।
  • अगर जंगल सफारी के लिए परमिट या बुकिंग कराई है, तो उसकी कॉपी भी साथ रखें।


इको-फ्रेंडली बैग 

  • प्लास्टिक की थैलियों से बचें और इको-फ्रेंडली बैग का इस्तेमाल करें।
  • जंगल को साफ रखने के लिए डस्टबिन बैग साथ रखें और कचरा जंगल में न फेंके।


मौसम के अनुसार जरूरी सामान

  • अगर ठंड का मौसम है, तो हल्का जैकेट या स्वेटर जरूर लें।
  • बारिश की संभावना हो तो रेनकोट और वाटरप्रूफ बैग साथ ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed