फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   International Day Of Forests 2025 Date theme history and Significance Of van divas kab manaya jata hai

International Day of Forests: 21 मार्च को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

Thu, 20 Mar 2025 03:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 20 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय वन दिन मनाने की आवश्यकता कब और कैसे महसूस की गई। वन दिवस का इतिहास, महत्व और साल 2025 की थीम क्या है।

विज्ञापन
International Day Of Forests 2025 Date theme history and Significance Of van divas kab manaya jata hai
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस - फोटो : Adobe

विस्तार

International Day Of Forests 2025 : जीवन के लिए ऑक्सीजन, भोजन, ईंधन समेत तमाम प्राकृतिक संसाधनों  की जरूरत होती है जो हमें वनों से प्राप्त होता है। ऐसे में वन का महत्व बहुत ज्यादा है। हालांकि राष्ट्र विकास की दिशा में इतने अग्रसर हैं कि वनों की कटाई बढ़ती जा रही है और जंगलों के स्थान पर ऊंची-ऊंची बिल्डिंग और सड़कों आदि ने ले ली है।

विज्ञापन


प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और वनों के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य वनों के संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना है। यह दिन हमें यह याद रखने का अवसर देता है कि हमारी पृथ्वी के लिए वन कितने महत्वपूर्ण हैं। अगर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, जल और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं तो हमें वनों के संरक्षण के प्रति गंभीर होना पड़ेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाने की आवश्यकता कब और कैसे महसूस की गई। वन दिवस का इतिहास, महत्व और साल 2025 की थीम क्या है।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का इतिहास


संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर 2012 को घोषणा की कि हर साल 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाएगा। पहला आधिकारिक आयोजन 21 मार्च 2013 में किया गया था। 


21 मार्च को ही क्यों मनाते हैं वन दिवस?

वन दिवस मनाने के लिए 21 मार्च की तारीख तय करने का एक कारण था। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में वसंत विषुव और दक्षिणी गोलार्ध में शरद विषुव के आसपास आता है। 21 मार्च को दिन और रात बराबर होते हैं, जो प्रकृति और पारिस्थितिकी संतुलन का प्रतीक है। 

World Oral Health Day: क्या आप भी इन आदतों से दांत कर रहे हैं खराब? आज से ही कर लें सुधार


अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2025 की थीम

संयुक्त राष्ट्र हर साल वन दिवस के लिए एक थीम निर्धारित करता है। 2024 की थीम "वन और नवाचार" (Forests and Innovation) थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2025 की थीम "वन और खाद्य" (Forests and Food) है। ये थीम खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है।

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का महत्व

  • जंगल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जलवायु को नियंत्रित करते हैं और लाखों जीव-जंतुओं का घर हैं।
  • वन वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद करते हैं।
  • वनों में दुनिया की 80% स्थलीय प्रजातियां निवास करती हैं। यह जैव विविधता का संरक्षण करता है।
  • लाखों लोगों की आजीविका वनों पर निर्भर करती है, खासकर ग्रामीण और आदिवासी समुदायों की।
  • वन्य जल संरक्षण में सहायक हैं। जंगल वर्षा को आकर्षित करते हैं और जल संसाधनों की सुरक्षा में योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed