फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल की एक चीज खोल देगी बेडरूम की सच्चाई, इस ट्रिक से पता लगाएंं कमरा साफ है या नहीं

Wed, 13 Mar 2019 11:27 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 13 Mar 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
First thing to check cleanliness in your hotel room tips can save you
- फोटो : pixabay
हमारी एक मानसिकता बनी हुई है कि जो चीज सस्ती है वो बिलकुल बेकार होगी और जो चीज महंगी है उसके बारे में दो राय हो ही नहीं सकती। यही सोच आप महंगे होटल के बारे में भी रखते होंगे। दरअसल ऐसा सोचना गलत है। यहां तक कि महंगे चमकदार होटल भी उतने साफ नहीं होते जैसा आप सोचते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि होटल के कमरे की सफाई चेक करने के लिए सबसे पहले आपको क्या देखना चाहिए। 
First thing to check cleanliness in your hotel room tips can save you
- फोटो : pixabay
होटल के कमरे में बिना सोचे समझे आराम करने से पहले बिस्तर को तुरंत स्कैन करें क्योंकि होटल बड़ा हो या छोटा, होटल स्टाफ कभी-कभी बेडशीट भी नहीं बदलते। बिजनेस इनसाइडर के अंतर्राष्ट्रीय संवाददाता, हैरिसन जैकब्स ने पिछले साल होटल और एयरबीएनबी में काफी समय बिताया। जैकब्स के अनुसार, इलेक्ट्रिक केटल या कॉफीमेकर की जांच करना सफाई देखने का सबसे शानदार तरीका है।
First thing to check cleanliness in your hotel room tips can save you
- फोटो : pixabay
जैकब्स ने एक लेख में लिखा कि "मैंने पाया है कि लगातार सफाई का सबसे अच्छा बैरोमीटर कॉफीमेकर या इलेक्ट्रिक केटल है। लगभग हर होटल के कमरे में ये उपकरण होता है और हाउसकीपिंग कितना अच्छा है इसकी विस्तृत जानकारी मिल सकती है । अगर इन उपकरणों को नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता (वो भी सिरके से ना कि गरम पानी से) तो  वे जल्दी खराब हो जाते हैं। बड़ी बात ये है कि इस तरह के एक छोटे आइटम कॉफी और इलेक्ट्रिक केटल्स को अक्सर होटल द्वारा अनदेखा किया जाता है। ”
विज्ञापन
विज्ञापन
First thing to check cleanliness in your hotel room tips can save you
- फोटो : pixabay
इन छोटी चीजों का ध्यान देना लंबे समय के रखरखाव की पहचान करने का एक अच्छा तरीका है, लेकिन यह इतना काफी नहीं है। बाकि कि छोटी चीजें जैसे रिमोट कंट्रोल या लाइट स्विच कि जांच करना भी आवश्यक है। साथ ही, अगर आप गंध को पहचानते हैं, जैसे कि मोल्ड या शरीर की गंध तो आप इससे भी पता लगा सकते हैं कि कमरा वास्तव में साफ है या नहीं।
विज्ञापन
First thing to check cleanliness in your hotel room tips can save you
hotel
चाहे आप पांच सितारा होटल में रहें या एयरबीएनबी, सफाई जांचने की जिम्मेदारी आपके हाथों में होती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप गंदगी में आराम नहीं कर रहे हैं, अपने साथ टिशू या वाइप्स जरूर रखें। इससे आपन उन चीजों को साफ कर सकते हैं जो वास्तव में होटल स्टाफ ध्यान नहीं देते।इसमें रिमोट कंट्रोल, लाइट स्विच, घड़ी और टेबल टॉप जैसी छोटी चीजें शामिल हैं। वैसे तो अपने घर से ज्यादा व्यक्ति किसी और जगह उतना सहज नहीं हो सकता । लेकिन कम से कम इन तरकीबों के साथ, आपकी यात्राएं बेकार नहीं होंगी और आप सुरक्षित रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed