फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है इंडिया की सबसे अलग रोमांटिक डेस्टिनेशन, कहीं नहीं देखे होंगे ऐसे नजारे

Wed, 13 Mar 2019 08:43 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 13 Mar 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Karnataka kunti betta is the best offbeat romantic destination to travel
- फोटो : facebook

कश्मीर, गोवा, नैनीताल और मुन्नार घूमने तो हर व्यक्ति जाता होगा, अगर आप इसके अलावा घूमने के लिए कोई अलग जगह जाने की सोच रहे हैं, तो 'कुंती बेट्टा' बेहतरीन है। कर्नाटक में मांड्या जिले के पांडवपुरा ताल्लुक में बसी यह पहाड़ी रोमांटिक ट्रैवल के लिए बेस्ट जगह है। यहां आपको प्रकृति के अनोखे नजारे देखने को मिलेंगे। ढलती हुई खूबसूरत शाम में पहाड़ पर पड़ती रोशनी और हल्की-हल्की बहने वाली हवा आपके प्यार को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देगी। 

Karnataka kunti betta is the best offbeat romantic destination to travel
- फोटो : facebook

'कुंती बेट्टा' एक पथरीली पहाड़ी है। इसके आसपास गन्ने और धान के खेत हैं। इसके अलावा इस पहाड़ी के चारों ओर हरे भरे पेड़ हैं। यहां मौसम भी बहुत अच्छा रहता है। इस पहाड़ी के किनारे ही कुंती कुंड झील है, जो पहाड़ी से देखने पर काफी खूबसूरत नजर आती है। वहीं जब शाम ढलती है तब झील पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी से झील और भी ज्यादा सुंदर लगने लगती है।

Karnataka kunti betta is the best offbeat romantic destination to travel
- फोटो : facebook

यहां घूमने आने वाले सैलानी अक्सर ही इसी झील के किनारे अपना कैंप लगाते हैं। खास बात ये है कि इस जगह का आध्यात्मिक महत्व भी है। कहा जाता है कि द्वापर युग में निष्कासित होने के बाद पांडव इस स्थान पर कुछ समय के लिए रुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka kunti betta is the best offbeat romantic destination to travel
- फोटो : facebook

इसी दौरान कुंती और उनके पुत्रों ने इस जगह के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। इस पहाड़ी के नीचे एक मंदिर भी है। जहां कुंती पूजा के लिए जाती थीं। उन्हीं के नाम पर इस पहाड़ी का नाम कुंती बेट्टा पड़ा था । 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed