केवल अफगान जलेबी ही नहीं, यहां के आलू पराठा और बर्गर में भी मिलेगा अफगानी स्वाद
अफगान जलेबी...गाना तो आपने सुना ही होगा! आम जलेबी से यह किस तरह अलग होती है और इसके स्वाद में ऐसा क्या खास होता है, यह आपको इसे चखने के बाद ही पता चलेगा। ऐसे ही अन्य अफगानी खानपान का स्वाद लेने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। आप दिल्ली में भी अफगानी खानपान का स्वाद ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आपको अफगानी खाने का स्वाद जरूर लेना चाहिए। हम बता रहे हैं इस बारे में विस्तार से:
हम बात कर रहे हैं दिल्ली के लाजपत नगर की, जहां बड़ी संख्या में अफगानी नागरिक रहते हैं। यहां आपको अफगानिस्तान के जायके की कई दुकानें मिलेंगी। यहां आपको अफगानी आलू पराठा भी मिल जाएगा। बस इसके लिए आपको थोड़ा घूमने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि आप कहां कौन-से अफगानी खाने का मजा ले सकते हैं:
अफगानी बर्गर
आप दिल्ली में अफगानी बर्गर का स्वाद ले सकते हैं। विनोभा पुरी गली में अफगानी बर्गर की कई दुकानें हैं। यहां आपको अफगानी बर्गर खाने को मिलेगा। इस बर्गर में चिकन, फ्राई आलू और सॉसेस रहती हैं। यह बर्गर अफगानी रोटी से वार्प रहता है। अफगानी बर्गर आपको 60 रुपए में मिल जाएगा। आप इसका स्वाद जरूर चखें।
अफगान जलेबी
जलेबी भारतीयों की फेवरेट होती है। कोई भी आयोजन क्यों न हो जलेबी जरूर बनती है, लेकिन क्या आपने कभी अफगानी जलेबी खाई है। आफ अगर अफगानी जलेबी का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको लाजपत नगर की सैर करनी पड़ेगी। यहां आपको अफगानी जलेबी मिल जाएगी। इसके लिए आपको करीब 100 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। अफगानी जलेबी का स्वाद भारतीय जलेबी से एकदम अलग है।
अफगानी आलू पराठा-बोलनी
अफगानी आलू पराठा भी आपको लाजपत नगर में मिलेगा। इसे बोलनी कहते हैं। अफगानी आलू पराठा आपको 20 रुपए में मिल जाएगा। यह नॉर्मल आलू पराठा की तरह होता है। इसमें कुछ चीजें आलू पराठें से अलग होती हैं।
अफगानी रोटी
अफगानी रोटी का स्वाद लेना है तो आपको लाजपत नगर जाना होगा। अफगानी रोटी खिमरी रोटी की तरह होती है। अफगानी रोटी मीठे ब्रेड की होती है। यह आपको लाजपत नगर में 20 रुपए में मिलेगी।
(नोट: तस्वीरें प्रतीकात्मक तौर पर प्रयोग की गई हैं। )