फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Britain tourism, London tourism, Europe tourism, tourist places buckingham palace

लंदनः घूमने जाएं तो जरूर देखें ये चीजें, यहां है अतीत और आधुनिकता का अद्भुत मेल

Fri, 02 Nov 2018 12:41 PM IST
भूपेंद्र कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
भूपेंद्र कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Britain tourism, London tourism, Europe tourism, tourist places buckingham palace
London

किसी शहर को कैसा होना चाहिए। पुरातन, जहां अतीत से जोड़ती शानदार और भव्य इमारतें हों। आधुनिक यानी बेहतरीन ट्रांसपोर्ट प्रणाली, निर्बाध चलता ट्रैफिक, साफ-सुथरे आवास, शहर के बीच से बहती नदी और उसके इर्द-गिर्द कई पर्यटन स्थल। आप लंदन में यह सभी खूबी पाएंगे। लंदन में मौसम अमूमन अच्छा रहता है, यानी ज्यादा गरमी नहीं पड़ती, इसलिए लोग साइकिल खूब चलाते हैं। ऐप की मदद से साइकिल कहीं से लेकर आप कहीं भी छोड़ सकते हैं। तो क्या है ऐसा जो लंदन को खास बनाता है आइये जानते हैं।

विज्ञापन

Britain tourism, London tourism, Europe tourism, tourist places buckingham palace
लंदन आई - फोटो : Pixabay

लंदन आई की लोकप्रियता 
लंदन आई- टेम्स नदी के किनारे विशालकाय फैरस व्हील को मूल रूप से केवल पांच साल के लिए बनाया गया था, लेकिन पर्यटकों में इसकी भारी लोकप्रियता देखकर इसे हटाने का फैसला टाल दिया गया। लंदन आई के एक कैबिन में 20-25 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यहां से लंदन शहर का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। यह व्हील करीब आधे घंटे में एक चक्कर पूरा करता है। यहां से लंदन के सभी मशहूर पर्यटक स्थल नजर आते हैं। बिग बैंग सहित।

विज्ञापन
विज्ञापन

Britain tourism, London tourism, Europe tourism, tourist places buckingham palace
मैडम तुसाद म्यूजियम लंदन - फोटो : File Photo

मैडम तुसाद की अनोखी दुनिया और मोदी
मैडम तुसाद म्यूजियम- इस विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को इतनी शोहरत मिली की हांगकांग और नई दिल्ली में भी अब यह है। तुसाद म्यूजियम को देखना एक अनुभव से गुजरना है। संग्रहालय में प्रसिद्ध हस्तियों के मोम के पुतले लगाए हए हैं। इनमें चार्ली चैपलिन, बीटल्स, डेविड बेकहम, बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान, सलमान खान, माधुरी दीक्षित हैं। फिल्म, संगीत, राजनीति की कद्दावर शखिस्यतें यहां देखी जा सकती हैं।

यहां हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मोम का पुतला लगाया गया है। इसमें बोट राइड भी हैं, जिसमें आपको लंदन के इतिहास की झलक मिलेगी। म्यूजियम में सबसे आखिर में एक 4डी शो भी दिखाया जाता है, जिसमें आपको लगेगा कि आप स्क्रीन पर चल रही फिल्म का हिस्सा हैं। बारिश होने पर पानी की बौछार का आभास होगा। किसी गाड़ी का टायर उड़ता हुआ आएगा और आप उससे बचने को झुक जाएंगे।

विज्ञापन

Britain tourism, London tourism, Europe tourism, tourist places buckingham palace
शरलॉक होम्स म्यूजियम लंदन - फोटो : File Photo

शरलाक होम्स का म्यूजियम 
शरलाक होम्स म्यूजियम- जासूसी नावेल पढ़ने वाले हर शख्स ने आर्थर कान डायल के किरदार शरलाक होम्स का नाम जरूर सुना होगा। अगर आप भी सिगार पीने वाले इस जासूस के फैन हैं तो बेकर स्ट्रीट पर शरलाक म्यूजियम में अपने प्रिय पात्र से जुड़ी वस्तुएं देख सकते हैं। इस काल्पनिक किरदार का असल म्यूजियम हैरान करता है।

Britain tourism, London tourism, Europe tourism, tourist places buckingham palace
बकिंघम पैलेस लंदन - फोटो : Pixabay

बकिंघम पैलेस की विरासत 
बकिंघम पैलेस-लंदन के सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर में स्थित बकिंघम पैलेस अपनी शानदार विरासत के लिए दुनिया भर में विख्यात है। इंग्लैंड के शाही परिवार का यह प्रशासनिक मुख्यालय और आवास रहा है। यहां चेंज ऑफ गार्ड को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। लाल वरदी में सजे जवानों को फौजी धुन पर मार्च करते हुए देखना बेहद अच्छा लगता है।

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और इतिहास 
ऐसा कौन सा क्रिकेट प्रेमी होगा जिसने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) यानी क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स का नाम नहीं सुना होगा। लंदन जाएं और लॉर्ड्स न जाएं यह नहीं हो सकता। इस मैदान का भी आप गाइड के साथ टूर कर सकते हैं। सबसे पहले आपको म्यूजियम दिखाया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और फिर नया बना हुआ मीडिया सेंटर जो स्पेस स्टेशन जैसा लगता है। बाहर निकलने से पहले आप सोवनर शाप से कुछ खरीद भी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed