ब्रिटेन: सस्ते में घूम सकते हैं लंदन, यहां है इतिहास, शिक्षा और मनोरंजन की अनोखी दुनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइये आपको लंदन और आसपास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप जरूर जाना चाहेंगे। मजेदार यह कि इन जगहों पर आप लंदन से सुबह जाकर टूरिस्ट बस से शाम तक वापस आ सकते हैं। लौटकर शापिंग भी कर सकते हैं।
वारिक कैसल
शेक्सपीयर यहीं हैं
बार्ड ऑफ एवन। आपने स्कूल में शेक्सपीयर के परिचय में यही पढ़ा होगा। वारिक कैसल से आधे घंटे की दूरी पर खूबसूरत शहरस्ट्रेटफोर्ड एवन में शेक्सपीयर का जन्मस्थान है। उनके पिता इस मकान के निचले तल में दस्ताने बनाते थे और पहले तल पर परिवार रहता था। इस जगह को देखना अद्भुत नाटककार के जीवन से जुड़े अनुभव से गुजरना होगा। शेक्सपीयर बर्थप्लेस ट्रस्ट इस जगह का प्रबंधन देखता है। यहां आप शेक्सपीयर से जुड़ी वस्तुएं भी सावनर शाप से खरीद सकते हैं। शेक्सपीयर के बगीचे में रविंद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा भी लगी दिखेगी। शहर में जन्मस्थान से 15 मिनट पैदल चलकर आप होली ट्रिनिटी चर्च पहुंच जाएंगे जहां शेक्सपीयर दफन हैं, अपनी अनगिनत दास्तानों के साथ।
विजिट ब्रिटेन से लें जानकारी
ब्रिटेन जाने के लिए आपको छोटी से छोटी जानकारी विजिट ब्रिटेन के वेबसाइट (visitbritain.com) पर मिल जाएगी। यह वेबसाइट आपको बताएगी कि कहां आप बेहतर शाॅपिंग कर सकते हैं। कौन जगह ऐसी हैं जहां आप गए पर कुछ नया और वहां है। भारतीय भोजन कहां मिल सकता है यह सब आपको इस वेबसाइट पर मिलेगा।