फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places To Visit In October: अक्तूबर में परिवार संग घूमने की है इच्छा? भारत के ये स्थल हैं बेहतर विकल्प

Wed, 04 Oct 2023 11:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 04 Oct 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Best Places To Visit In October In India With Family Details In Hindi
बुजुर्गों के घूमने के लिए जगहें - फोटो : istock

Best Places To Visit In October In India: अक्तूबर महीने में कई हिंदू त्योहार मनाए जा रहे हैं। इस महीने दुर्गा पूजा- दशहरा और कुछ लंबी छुट्टियां हैं, जिसमें आप परिवार के साथ अच्छा व यादगार समय बिता सकते हैं। परिवार के साथ लंबे समय से कहीं घूमने जाने की योजना है, तो यह महीने बेहतर समय है। अक्तूबर में मौसम न तो बहुत अधिक सर्द और न ही बहुत गर्मी वाला होता है। मानसून भी खत्म हो जाता है, ऐसे में सफर के लिए यह उपयुक्त समय है। 



भारत में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं, जो अक्तूबर महीने में मौसम के मामले में अच्छे हो सकते हैं। खास बात ये है कि इन जगहों पर पार्टनर के साथ ही बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी काफी आनंद आएगा। इस पर्यटन स्थलों पर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर वक्त बिताया जा सकता है। आइए जानते हैं अक्तूबर के महीने में परिवार संग घूमने के लिए भारत के आकर्षक पर्यटन स्थलों के विकल्प के बारे में।

Best Places To Visit In October In India With Family Details In Hindi
कश्मीर हाउसबोट - फोटो : wandoron

कश्मीर

धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर बेहद खूबसूरत दार्शनिक स्थल है। यहां कि वादियों में झील किनारे परिवार के साथ सुकून का वक्त बिता सकते हैं। इस महीने कश्मीर का मौसम बहुत अधिक सर्द नहीं होता, जो घूमने के लिए बेहतर समय रहता है। पहलगाम और गुलमर्ग में ठंड शुरू हो जाती है, पहाड़ों पर बर्फ देखी जा सकती है। हालांकि झीलें बर्फ से जमी नहीं मिलती और न ही बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर धरती के स्वर्ग की सैर की योजना है तो अक्तूबर माह में कश्मीर घूमने जाएं।

Best Places To Visit In October In India With Family Details In Hindi
Shimla - फोटो : Istock

हिमाचल प्रदेश

सबसे सुंदर और प्राकृतिकता से भरपूर हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में घूमने को मिल सकते हैं। हिमाचल प्रदेश धार्मिक स्थलों की भूमि भी है और रोमांचक सफर का आनंद लेने वालों के लिए बेहतरीन जगह भी है। यहां शिमला, मनाली, कुल्लू की वादियों को अक्तूबर के महीने में घूमने जाना अच्छा मौका है। इस महीने में मौसम शुष्क और मनोहारी होता है। पहाड़ों पर हल्की ठंड महसूस होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places To Visit In October In India With Family Details In Hindi
राजस्थान के खूबसूरत शहर - फोटो : facebook

राजस्थान

राजस्थान के अधिकतर शहर गर्म होते हैं, लेकिन घूमने के लिए अक्तूबर का महीना उपयुक्त है। इस महीने में राजस्थान का मौसम सुहावना होने लगता है। चिलचिलाती धूप में किले व महलों की सैर के दौरान डिहाइड्रेशन और ट्रैनिंग की फिक्र नहीं करनी पड़ती। अक्तूबर में जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर आकर्षक का केंद्र होते हैं। यहां राजस्थान की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का भी अनुभव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Best Places To Visit In October In India With Family Details In Hindi
केरल - फोटो : pixabay

केरल

केरल अक्टूबर में मौसम के लिए अच्छा होता है और यहाँ के खूबसूरत घाट, तटों का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही आयुर्वेदिक उपचार, मालिश आदि का लुत्फ भी उठा सकते हैं।  केरल प्राकृतिक सौंदर्य, आयुर्वेदिक उपचार और सुंदर समुंदर किनारे का आनंद लेने के लिए एक अच्छा स्थल है। यहाँ पर बैकवॉटरिंग, बूट सफारी, और एलिफेंट राइडिंग जैसे गतिविधियाँ भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed