फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   best destination in Mussoorie for traveling

मसूरी पर्वतों की ही रानी नहीं, मेरे दिल की रानी भी है

Sun, 01 Sep 2019 06:09 PM IST
ललित फुलारा अर्चना पूरन सिंह
अर्चना पूरन सिंह Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 01 Sep 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
best destination in Mussoorie for traveling
मसूरी - फोटो : Pixabay

बचपन की यादों का पिटारा है मसूरी। यहां की गलियों में खेलकूद कर बड़ी हुई तो यह शहर आज भी मुझे लुभाता है। यह जगह केवल पर्वतों की रानी ही नहीं, मेरे दिल की भी रानी है। मैं देहरादून में पैदा हुई हूं। यहां से कुछ ही दूरी पर मसूरी है। 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर मसूरी मुझे बचपन से बेहद पसंद है, क्योंकि यहां की गलियों-बाजारों में मेरा बचपन गुजरा है। कई यादें जुड़ी हुई हैं यहां से।

विज्ञापन


आज भी कहीं खास घूमने जाना हो तो सिर्फ मसूरी का नाम ही मेरे जेहन में आता है। एक वक्त में यहां हमारा बहुत बड़ा घर भी हुआ करता था। हम वहीं रहा करते थे पहाड़ों के बीच। यहां हम सेब और बादाम उगाया करते थेे। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि इस घर में पहले जॉर्ज एवरेस्ट रहा करते थे। वही एवरेस्ट जिनकेे नाम पर ही माउंट एवरेस्ट का नाम पड़ा। मेरे पिता जी ने 40 एकड़ में बने इस घर को खरीदा था। जॉर्ज एवरेस्ट का एक टेलीस्कोप था, जो  हमारे घर में रखा रह गया था।
विज्ञापन

 

best destination in Mussoorie for traveling
mussoorie

मसूरी का खुशनुमा वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर बहुत आकरि्षत करता है। यहां जब आप घर के दरवाजे खोलते हैं, तो कंधे-कंधे तक की ऊंचाई पर फूल लगे नजर आते हैं। मैं बचपन में अपने दोस्तों के साथ इन फूलों के बगीचों में लुका-छिपी का खेल खेला करती थी, क्योंकि ऊंचे-ऊंचे फूलों में हमें एक-दूसरे को ढूंढ पाना आसान काम नहीं होता था। कुछ वक्त पहले ही हमने वह घर बेच दिया, क्योंकि उसकी देखभाल में मुश्किल पेश आ रही थी, हालांकि उस घर को अब सरकार ने टेकओवर कर लिया है।

मॉल रोड पर टहलना, झूला घर घूमना व वहां जाकर गुलाब जामुन खाना, पुस्तकालय में जाकर पुरानी किताबें पढ़ना मेरा पसंदीदा शगल हुआ करता था। मॉल रोड पर मैंने बहुत घुड़सवारी भी की है। सिनेमाघर के सामने आलू टिक्की बहुत खाई है। यहां की झीलें मन मोह लेती हैं। झड़ीपानी फाल व तिब्बती मंदिर भी देखने लायक हैं। आज भी ये यादें मेरी नजरों के सामने चलचित्र-सी घूमती हैं। बेहद ऊंचाई पर स्थित लाल टिब्बा तक पैदल चलने का अलग ही मजा है। वहां एक ऊंची चोटी पर चार दुकान नाम की एक जगह ऐसी भी है, जहां छोटी-छोटी सिर्फ चार ही दुकानें हैं।
 

best destination in Mussoorie for traveling
mussoorie

इन दुकानों में केवल चार-पांच लोग अंदर और चार-पांच लोग बाहर बैठ सकते हैं। दुकानों के मालिक खुद बनाएं परांठे, आमलेट, नूड्ल्स वहां आने वाले लोगों को बड़े प्यार से परोसते हैं। यहां लोग खुली फिजा में बैठकर इन दुकानों  के  खाने का आनंद लेने आते हैं। कई बार तो यहां इतना कोहरा छा जाता है कि चारों दुकानें कोहरे से ढंक जाती हैं। मसूरी में कैमल बैक
रोड भी है।

इस रोड का नाम कैमल बैक रोड इसलिए पड़ा, क्योंकि यहां एक पत्थर पड़ा हुआ है, जिसकी बनावट ऊंट की पीठ की तरह है। इसी रोड पर अंग्रेजों के जमाने का पुराना कब्रिस्तान भी बना हुआ है। एक समय था, जब मसूरी में गाड़ियां लाने पर प्रतिबंध था, लेकिन अब तो मॉल रोड पर सरकार ने वाहनों का आना-जाना शुरू करवा दिया है। यहां पैदल घूमने का अलग ही मजा है। यहां आज भी हाथ रिक्शा चलते हैं, जो अपने आप में यूनीक हैं। कभी हम लोग सोचते थे कि हाथ रिक्शा में न जाएं। बुरा लगता था कि कोई हमारा बोझ उठाने के लिए अपने हाथों को इतना कष्ट दे रहा है।

लेकिन हाथ रिक्शा वाला कहता है कि यदि आप हाथ रिक्शा नहीं करोगे, तो उसकी रोजी-रोटी नहीं चलेगी। फिर हम हाथ रिक्शा कर लेते थे। इन दिनों मैं सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा' शो में व्यस्त हूं। जब कभी वक्त मिले तो मेरा मन बाली (इंडोनेशिया) घूमने का है, वहां के बारे में मैंने बहुत सुना है।

जगदीश जोशी से हुई बातचीत पर आधारित  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed