फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Summer Gardening Tips Natural And Organic Fertilizer For All Plants in Summer

Gardening Tips: प्रकृति की चीजों से करें पौधों की देखभाल, गर्मियों में ऐसे रखें पेड़ों को हरा-भरा

Mon, 17 Jun 2024 05:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Jun 2024 05:44 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में पौधों में खाद डालने से उनके जलने का खतरा रहता है, लेकिन अगर आप उनमें नेचुरल फर्टिलाइजर डालें तो उन्हें हरा-भरा रखा जा सकता है।

विज्ञापन
Summer Gardening Tips Natural And Organic Fertilizer For All Plants in Summer
Gardening - फोटो : pexel

विस्तार

रेणु फ्रांसिस

विज्ञापन


भीषण गर्मी में छत और बालकनी में रखे पौधे सूख रहे हैं। पानी और खाद भी कोई असर नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसे में नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल पौधों में नई जान डाल सकता है। इस बार गर्मी बहुत अधिक है, जिस कारण पौधे जल रहे हैं, सूख रहे हैं और मर रहे हैं। ऐसे में आपको उनकी जड़ों को ठंडक देने और पत्तियों में नमी बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। दरअसल, गर्मियों में मिट्टी का तापमान बहुत बढ़ जाता है, जिससे पौधों की जड़ों को नुकसान होता है। ऐसे में पौधों में ठंडी खाद डालने से मिट्टी का तापमान नियंत्रित रहता है, जिससे पौधों को गर्मी से बचाया जा सकता है। गर्मी के मौसम में पौधों में खाद डालने से उनके जलने का खतरा रहता है, लेकिन अगर आप उनमें नेचुरल फर्टिलाइजर डालें तो उन्हें हरा-भरा रखा जा सकता है।

नीम का तेल

गर्मी के मौसम में बगीचे या गमलों के पौधों में फंगस लग जाती है। इस फंगस से बचाने के लिए पौधों के पत्तों और मिट्टी पर 15-20 दिन में एक बार नीम के तेल का स्प्रे जरूर करें। स्प्रे करने से कीटों और पानी से पौधों पर जो फंगस लग जाती है, उससे आप पौधों को बचा सकती हैं। यह एक नेचुरल फर्टिलाइजर की तरह काम करता है, जो आपके पौधों को सुरक्षित और हरा-भरा रखता है।
विज्ञापन


गोबर की खाद

गर्मियों के लिए गोबर की खाद सबसे अच्छी होती है। इसे डालने से सूखे पौधों को भी नया जीवन मिल जाता है। इसको बनाने लिए एक बाल्टी में 6 से 7 लीटर पानी लीजिए और इस पानी में ताजा गोबर डालकर तीन दिन तक ऐसे ही रहने दीजिए, फिर उसे पौधों में डाल दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहजन फली के छिलके

पौधों को गर्मी से बचाने के लिए आप सहजन की फली के छिलके की खाद को पौधों या बगीचे में डाल सकती हैं। इसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं। गर्मी में सहजन की बनी खाद पौधों को ठंडक देगी और आपका पौधा हरा-भरा रहेगा।

Summer Gardening Tips Natural And Organic Fertilizer For All Plants in Summer
Gardening - फोटो : pexel

हरी खाद

हरी खाद पौधों के लिए जीवनदायिनी होती है। यह ठंडी और फायदेमंद होती है, मिट्टी की गर्मी को बढ़ने से रोकती है और वायु संचरण को बढ़ाती है। साथ ही मल्चिंग का काम करती है, जिससे पौधे सूखते नहीं हैं। पेड़-पौधों की पत्तियां जब सूख कर जमीन पर गिर जाती हैं तो उन्हें इकट्ठा करके खाद बनाई जाती है, जो कि प्राकृतिक और पौष्टिक होती है।

सरसों की खली

सरसों खली की खाद पौष्टिक होती है। इसको डालने से गर्मी में भी पौधों का विकास तेजी से होता है और वे स्वस्थ रहते हैं। लेकिन यह कठोर भी होती है, इसलिए आपको इसका उपयोग पानी के साथ ही करना चाहिए। सरसों खली खाद के उपयोग से गर्मियों में भी आपका बगीचा हरा-भरा दिखाई देगा।

चावल का पानी

चावल का पानी पौधों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह उनकी जड़ों में महत्वपूर्ण बैक्टीरिया लैक्टोबैसिलस को पहुंचाता है। वहीं, इसमें प्रोटीन, फाइबर, अमीनो एसिड, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे तत्व होते हैं, जो पेड़-पौधों को हरा-भरा रखने के साथ उनमें कीड़े नहीं लगने देते।

नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल बेहतर

दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में वनस्पति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोमिला रावत बिष्ट कहती हैं, पौधे अधिक तापमान के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होते हैं, जिसका सीधा असर उनकी वृद्धि और विकास पर पड़ता है। इसलिए गर्मियों में पौधों को उच्च तापमान पर विशेष देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में पौधे उर्वरकों के रूप में उच्च मात्रा में पोषण की भी मांग करते हैं, इसलिए आप कठोर फर्टिलाइजर की जगह नेचुरल फर्टिलाइजर का उपयोग करें।

इस समय पौधों की चयापचय दर अधिक होती है और वे अधिक वृद्धि करते हैं, इसलिए मिट्टी में पोषक तत्वों को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में मिट्टी का अच्छी तरह हवादार और जैविक उर्वरकों से भरपूर होना जरूरी है। मिट्टी में पोषक तत्वों की उच्च सांद्रता न केवल पौधों के विकास में मदद करती है, बल्कि पौधों को जड़ों द्वारा पानी के सक्रिय अवशोषण में भी मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed