स्टार किड्स अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। अपने माता-पिता के मशहूर होने का स्टार किड्स को काफी फायदा मिलता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॅालीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर्स स्टार किड्स को मौका देने के चक्कर में आउटसाइडर्स को मौका नहीं देते हैं। परंतु एक बात जो हमारे लिए जानना जरूरी है कि ये स्टार किड्स काफी टैलेंटेड भी होते हैं।
ये स्टार किड्स पढ़ाई में भी हैं आगे, जानिए कितने पढ़े- लिखें हैं आपके चहेते सितारों के बच्चे
- सुहाना खान
सुहाना खान सबसे चर्चित स्टार किड्स हैं। सुहाना अक्सर अपने नए-नए लुक्स के लिए चर्चाओं में रहती हैं। सुहाना पढ़ाई के मामले में भी पिछे नहीं है, उन्होंने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के एर्डिंग्ली कॉलेज से भी पढ़ाई की है।
सुहाना खान की पढ़ाई अभी भी चल रही है, इस समय वे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग ट्रेनिंग का कोर्स कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही वे अपने स्कूल टाइम में फुटबॅाल टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं।
आर्यन खान
- आर्यन खान बॅालीवुड के मशहूर अभिनेता किंग खान के बेटे हैं। आर्यन ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके अलावा उन्होंने लंदन के सेवेनओक्स स्कूल से भी पढ़ाई की है। साल 2016 में आर्यन ने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के फिल्म स्कूल में एडमीशन लिया।
जाह्ननवी कपूर
- जाह्ननवी कपूर ने भी अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले जाह्ननवी ने ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, कैलिफोर्निया से एक्टिंग का कोर्स किया।
खुशी कपूर
- धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद खुशी कपूर न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अपनी पढ़ाई कर रही हैं। खुशी आगे चलकर मॅाडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं।