{"_id":"8d074771ba1489cd6e81bf340bc1e68d","slug":"109-f-launches-its-online-shopping-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन खरीद सकते हैं 109°F के कपड़े","category":{"title":"Shopping","title_hn":"शॉपिंग","slug":"shopping"}}
अब ऑनलाइन खरीद सकते हैं 109°F के कपड़े
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Dec 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
नए साल की पार्टी में क्या पहनें, यह अब तक नहीं तय कर पा रहे हैं तो कुछ ऑनलाइन क्यों नहीं ट्राइ करते हैं?
विज्ञापन
शॉपर स्टॉप की प्रचलित फैशन ब्रांड 109°F ने अपनी नई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट www.109f.com लॉन्च की है, जहां युवाओं की पसंद ध्यान में रखते हुए कपड़ों की बड़ी रेंज उपलब्ध है।
यहां 109°F और फ्यूजन बीट्स लेबल के कलेक्शन मौजूद है जिसमें ट्यूनिक, श्रग, टॉप जैसे कई फीमेल वेयर उपलब्ध हैं।
शॉपिंग के लिए आप कैश ऑन डिलिवरी ऑप्शन चुन सकते हैं जहां घर पर सामान मंगाने के बाद उसे ट्राइ करके ही आप पैसे देंगे।
हालांकि फ्री शिपिंग के लिए आपको एक निर्धारित कीमत तक की शॉपिंग जरूर करनी होगी।