17 अक्तूबर से पावन नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि में 9 दिनों तक मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर से प्रारंभ हो रही हैं और 24 अक्तूबर तक रहेंगी। नवरात्रि का उत्सव देश में हर जगह धूम- धाम से मनाया जाता है। देश के अलग- अलग हिस्सों में नवरात्रि उत्सव अलग- अलग तरह से मनाया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे देश के अलग- अलग हिस्सों में नवरात्रि का उत्सव कैसे मनाया जाता है। इस बार कोरोना महामारी का असर नवरात्रि में भी देखने को मिलेगा। इस साल कोरोना वायरस की वजह से हर साल की तरह होने वाले भव्य कार्यक्रम नहीं होंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए नवरात्रि का उत्सव देश के अलग- अलग हिस्सों में किस तरह मनाया जाता है...
{"_id":"5f82b5dd8ebc3e9bc919991f","slug":"shardiya-navratri-october-2020-date-celebration-of-navratri-in-different-states-regions-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2020: नवरात्रि का उत्सव देश में हर जगह अलग तरह से मनाया जाता है, जानें कहां कैसे मनाया जाता है मां का पावन पर्व","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Navratri 2020: नवरात्रि का उत्सव देश में हर जगह अलग तरह से मनाया जाता है, जानें कहां कैसे मनाया जाता है मां का पावन पर्व
Sat, 24 Oct 2020 06:03 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 24 Oct 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
17 अक्तूबर से पावन नवरात्रि पर्व की शुरुआत होने जा रही है
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि का उत्सव उत्तर भारत में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
उत्तर भारत में नवरात्रि
- नवरात्रि का उत्सव उत्तर भारत में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। उत्तर भारत में नवरात्रि के दिनों में मां दूर्गा की उपासना की जाती है और रामलीला का मंचन भी किया जाता है। उत्तर भारत में लोग घरों और मंदिरों में कलश स्थापना करते हैं और 9 दिनों तक नवरात्रि व्रत और मां की पूजा- अर्चना करते हैं।
पश्चिम भारत में नवरात्रि का उत्सव बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है
- फोटो : social media
पश्चिम भारत में नवरात्रि
- पश्चिम भारत में नवरात्रि का उत्सव बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। भारत के पश्चिम में यानी कि गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा या डांडिया की धूम रहती है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से नवरात्रि में डांडिया या गरबा के भव्य कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में नवरात्रि का उत्सव काफी हर्षों-उल्लास के साथ मनाया जाता है
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व में नवरात्रि का उत्सव
- पूर्व में नवरात्रि का उत्सव काफी हर्षों-उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत के पूर्व यानी कि पश्चिम बंगाल में नवरात्रि के आखिरी पांच दिन बड़े ही धूम- धाम से मनाए जाते हैं। पश्चिम भारत में दूर्गा पूजा का विशेष महत्व होता है। पश्चिम बंगाल में नवरात्रि में मां की बहुत बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है और नवरात्रि पूजा के बाद मां की प्रतिमा को नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
दक्षिण भारत में नवरात्रि का उत्सव काफी धूम- धाम से मनाया जाता है
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
दक्षिण भारत में नवरात्रि
- दक्षिण भारत में नवरात्रि का उत्सव काफी धूम- धाम से मनाया जाता है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में महानवमी का पर्व बड़े ही हर्षों- उल्लास के साथ मनाया जाता है। इन राज्यों में महानवमी के पावन दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है।