फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Shardiya Navratri 2025 Shopping Guide 9 Essential Items You Should Buy for the Festival

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन पड़ती है इन चीजों की जरूरत, अभी से लिस्ट बनाकर कर लें खरीदारी

Fri, 12 Sep 2025 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 12 Sep 2025 10:31 AM IST
सार

Shardiya Navratri 2025 Shopping Guide: अगर आप घर पर नवरात्रि पूजा करने जा रहे हैं तो सबसे पहले नवरात्रि पूजा के लिए जरूरी सामान घर ले आएं। नवरात्रि की पूजा में किन चीजों की जरूरत होती है, उसकी एक  सूची तैयार कर लें ताकि उस समय कोई सामान कम न पड़ जाए।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Shopping Guide 9 Essential Items You Should Buy for the Festival
नवरात्रि पूजा का सामान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025 Shopping Guide : शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। पहले दिन घटस्थापना के साथ देवी दुर्गा को घर पर विराजमान कराया जाता है। मान्यता है कि देवी नौ दिन भक्त के घर पर वास करती हैं। इस दौरान नौ दिनों तक देवी की पूजा की जाती है। हर दिन उनका श्रृंगार किया जाता है। हवन होता है और देवी का मनपसंद प्रसाद अर्पित किया जाता है।



साथ ही लोग उपवास करते हैं, सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। नौ दिन की पूजा के लिए पहले से कुछ तैयारियों की जरूरत होती है। अगर आप घर पर नवरात्रि पूजा करने जा रहे हैं तो सबसे पहले नवरात्रि पूजा के लिए जरूरी सामान घर ले आएं। नवरात्रि की पूजा में किन चीजों की जरूरत होती है, उसकी एक  सूची तैयार कर लें ताकि उस समय कोई सामान कम न पड़ जाए।

विज्ञापन

घटस्थापना के लिए सामान 

  • घटस्थापना के लिए कलश
  • जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र
  • जौ बोने के लिए शुद्ध साफ मिट्टी
  • जौ, अगर जौ न मिले तो गेहूं
  • कलश को ढकने के लिए मिट्टी या तांबे का ढक्कन
  • कलश में रखने के लिए एक सिक्का
  • पीपल या आम के पत्ते
  • रोली
  • कलावा

 

नवरात्रि पूजन के लिए सामग्री

 

  • गंगाजल
  • सुपारी
  • दूर्वा
  • पीतल
  • तांबे या स्टील का एक लौटा, जल से भरा हुआ
  • रेशेदार ताजा नारियल
  • हवन सामग्री
  • हवन के लिए सूखा नारियल
  • फूल
  • पान
  • रुई बत्ती
  • तिल का तेल या घी
  • दीपक जलाने के लिए दीया
  • भोग के लिए मिठाई और फल


देवी के श्रृंगार के सामान की लिस्ट
 

  • देवी की तस्वीर या प्रतिमा
  • श्रृंगार के लिए लाल रंग की चुनरी
  • कुमकुम
  • लाल बिंदी
  • आलता
  • लाल चूड़ियां
  • सिंदूर
  • मेहंदी
  • फूलों या मोतियों की माला
  • लाल रंग की साड़ी

माता की चौकी को सजाने का सामान

  • लाल या पीले रंग का कपड़ा
  • आटे की चौक बनाने के लिए एक मुट्ठी आटा
  • चावल
  • हल्दी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed