Replace Your Toothbrush: ओरल हेल्थ हो रही है खराब? तो पुराना होने पर ही नहीं इन मामलों में भी तुरंत बदलें ब्रश
Oral Health: ओरल हेल्थ सही बनाने के लिए रोजाना ठीक से ब्रश करना बहुत जरूरी है। हालांकि, सही से ब्रश करने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि सही टूथपेस्ट से दांतों को मांजना बल्कि इसका मतलब यह भी है कि आप कितने समय में अपना ब्रश चेंज करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Brushing Teeth: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपना ध्यान रखना भूल जाता है। ऐसे में उसे खुद नहीं पता होता कि क्या खानपान उसके लिए बेहतर है और क्या नहीं। हालांकि, बीमारियां अपनी भूमिका निभाने से पीछे नहीं हटती हैं। आज के लोगों में अक्सर दांतों में कैविटी लगने की परेशानी सामने आती है। यह हर उम्र के इंसान को हो जाती है और इसके साथ ही ओरल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है। ओरल हेल्थ सही बनाने के लिए रोजाना ठीक से ब्रश करना बहुत जरूरी है। हालांकि, सही से ब्रश करने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि सही टूथपेस्ट से दांतों को मांजना बल्कि इसका मतलब यह भी है कि आप कितने समय में अपना ब्रश चेंज करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कितने-कितने समय में अपना ब्रश चेंज करने की जरूरत है, जिससे आपका ओरल हेल्थ बेहतर बना रहे।
क्या है सही से ब्रश करने का मकसद?
ब्रश करने का सही मकसद यही है कि रोजाना दांतों की अच्छे से सफाई हो। अच्छे से ब्रश करने से हम कैविटी और दांतों की सड़न से अपना बचाव कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि एक ही ब्रश को ज्यादा दिनों तक यूज करने से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और उसकी सफाई करने की क्षमता भी खत्म हो जाती है। इससे ओरल हेल्थ को भी काफी नुकसान पहुंचता है।
कब-कब बदल लेना चाहिए ब्रश?
ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए टूथब्रश को समय-समय पर बदल लेना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि हर तीन से चार महीने में आपको अपना टूथब्रश बदल लेना चाहिए। इससे आपका ओरल हेल्थ काफी बेहतर रहता है।
1. जब टूथब्रश के ब्रिसल फैल गए हो या फिर टेढ़े हो गए हो
2. अगर आप तेजी से ब्रश करते हैं तो फिर हर दूसरे महीने में अपना टूथब्रश बदलें
3. अगर आप गंभीर रूप से बीमार हैं तो आपको तुरंत अपना ब्रश बदल लेना चाहिए
4. अगर आप इलेक्ट्रिक ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो हर तीसरे महीने में इसे बदल लेना चाहिए, इससे ओरल हाइजीन दुरुस्त रहती है