फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   You have just 12 MINUTES to impress on a date

यूं हो सकती है 12 मिनट में गर्लफ्रेंड इंप्रेस

Fri, 18 Apr 2014 12:31 PM IST
Updated Fri, 18 Apr 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
You have just 12 MINUTES to impress on a date

अक्सर आपने गर्लफ्रेंड को पटाने और उसे इंप्रेस करने के कई तरीके अपनाए होंगे लेकिन क्या आप जानते हैँ आप कुछ ही मिनटों में अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस कर सकते हैँ।

विज्ञापन


ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई आई कि पहली डेट पर आप सिर्फ 12 मिनट में गर्लफ्रेंड को इंप्रेस कर सकते हैँ।

डेली मेल पर प्रकाशित सर्वे के मुताबिक, 64 फीसदी लोग मुस्कुराहट, 58 फीसदी आई कॉन्टेक्ट और 25 फीसदी सिर्फ आवाज से जान जाते हैँ कि सामने वाला व्यक्ति उनका पार्टनर बनने लायक है या नहीं।
विज्ञापन

किसने करवाया सर्वे

You have just 12 MINUTES to impress on a date

AXA द्वारा करवाई गई एक क्विज में 2000 लोगों से उनके पहले डेटिंग एक्सपीरिएंस के बारे में पूछा गया।

सर्वे के दौरान 10 में से 6 लोग यानी 59 फीसदी लोग शरीर की गंध से जान लेते हैं कि रिश्ता बढ़ने कर आगे उम्मीद है या नहीं। जबकि 53 फीसदी लोग सांस लेने के तरीके से जाने जाते हैं।

वहीं 10 में से 4 यानी 38 फीसदी लोग यदि पहली मुलाकात अभद्र भाषा से शुरू होती है तो डेट वहीं खत्म कर देते हैं। सर्वे में ये भी पाया गया कि डेट से पहले ही यानी फेस टू फेस मुलाकात से पहले ही लोग एक-दूसरे को जज करने लग जाते हैँ।

डेट पर जाने से पहले क्या करते हैं

You have just 12 MINUTES to impress on a date

20 में से 1 फीसदी सिंगल्स यानी 6 फीसदी लोग अपनी डेट पर जाने से पहले पार्टनर के फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पेज की खोजबीन करते हैं।

एक चौथाई यानी 25 फीसदी महिलाएं अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए अपनी पर्सनेलिटी में बड़ा बदलाव लाकर तैयार होकर जाती हैं। इसके लिए वे नया हेयरकट, नया परफ्यूम का इस्तेमाल करती हैं और खासतौर पर मैनिक्योर करवाती हैं।

वहीं 20 में एक पुरुष यानी 5 फीसदी पुरुष इस खास दिन पर डिनाइनर चीजों को प्राथमिकता देते हैँ।

16 में से 1 महिला यानी 6 फीसदी और 20 में से एक पुरुष यानी 5 फीसदी पुरुष पहली डेट पर डाइट का खास ख्याल रखते हैं।

सर्वे के नतीजों में ये भी पाया गया कि अधिकत्तर पुरुष पहली डेट खराब होने पर दूसरी डेट के लिए चांस मांगते हैँ ताकि पहली डेट की गलतियों का सुधार सकें।

विज्ञापन

यूं पहचान होती है सफल डेटिंग की

You have just 12 MINUTES to impress on a date
हैम्पशायर साउथहैंपटन की 29 वर्षीय ऑफिस वर्कर साइमन वार्ड का कहना है कि जब मैं पहली बार किसी से डेट पर मिलती हूं तो बहुत एक्साइटेड होती हूं। इसके लिए मैं खासी तैयारी भी करती हूं और स्पेशल अपने लुक पर ध्यान देती हूं।

मुझे पहली बार में ही समझ आ जाता है कि मेरा रिलेशनशिप आगे बढ़ेगा या नहीं। वे कहती हैं कि आप शुरूआत के दस मिनट में ही जान जाते हैं। आपको हंसी नहीं आ रही, म्यूजिक पसंद नहीं आ रहा या गलत सॉफ्ट ड्रिंक ऑर्डर कर दिया है। इन बातों से आसानी से पहचाना जा सकता है कि आप दूसरी बार डेट पर आना चाहेंगे या नहीं।

डेट का ऐसे बनाएं सफल

You have just 12 MINUTES to impress on a date

साइक्लोजिस्ट डोना डॉसन का कहना है कि कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप डेटिंग गेम खेल सकते हैं। इससे आपकी डेट भी सफल बन सकती हैं। आप ऐसे कपड़े पहने जिसमें आप स्मार्ट तो लगे ही साथ ही सहज भी महसूस करें। इससे आपको रिलैक्स होना आसान होगा।

साथ ही अपनी खुद की ‌रिस्पेक्ट करें और फ्रेश ब्रीथ लें। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आप अच्छा इंप्रेशन भी बना पाएंगे। आत्मविश्वास के साथ डेटिंग पार्टनर से आंखें मिलाएं, इससे आप आसानी से अपने मन की बात पार्टनर को बता पाएंगे और पार्टनर में रूचि दिखा पाएंगे।

मुस्कुराना हमेशा ही अच्छा होता है। यदि आप नर्वस महसूस कर रहे हैं तो भी आप मुस्कुराएं। पहली डेट की शुरूआत मुस्कुरा कर करेंगे तो आपको रिश्ते को आगे ले जाने में मदद मिलेगी।

डेटिंग पर जाने से पहले क्या करें

You have just 12 MINUTES to impress on a date

AXA के क्रिस जोन्स कहते हैं कि पहली डेट पर नर्वस होना आम है लेकिन ये रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी भी है। साथ ही आपको अपनी पहली डेट के बारे में कुछ चीजों के बारे में जरूर सोचना चाहिए। इससे आपका पहली डेट पर पहला इंप्रेशन अच्छा जमेगा।

आपको क्या करना चाहिए
64 फीसदी का कहना है कि मुस्कुराएं
58 फीसदी का कहना है क आई कॉन्टेक्ट करें
45 फीसदी का कहना है कि फ्रेश ब्रीथ के साथ स्माइल
25 फीसदी का कहना है कि आत्मविश्वास के साथ बात करें
23 फीसदी का कहना है कि अच्छे कपड़े पहनें।

इसीलिए हो जाती है डेट असफल

You have just 12 MINUTES to impress on a date

59 फीसदी का कहना है कि शरीर की गंध
53 फीसदी का कहना है कि सांसों की बदबू
38 फीसदी का कहना है कि गाली-गलौच से डेट की शुरूआत
36 फीसदी का कहना है कि बेढ़गा सा पहनावा
33 फीसदी का कहना है कि स्माइल ना करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed