फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Women go for younger men while dating online: study

ऑनलाइन डेटिंग: सबको चाहिए कम उम्र का साथी

Sat, 29 Jun 2013 10:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
Women go for younger men while dating online: study

आमतौर पर सुनने में आता है कि पुरूष कम उम्र की महिलाओं को महिलाएं अपने से ज्यादा उम्र के पुरूषों को पसंद करती हैं।

विज्ञापन


हाल ही में ऑनलाइन डेटिंग को लेकर की गई एक रिसर्च ने सामान्य जीवन की उस अवधारणा को गलत साबित कर दिया है जिसके अनुसार महिलाएं अपने से ज्यादा उम्र के मर्दों का साथ चाहती हैं।

ये रिसर्च कहती है कि महिलाएं ऑनलाइन डेटिंग के दौरान ज्यादा उम्र के व्यक्ति के बजाय कम उम्र के पुरूषों को पसंद करती हैं।

टाइम मैग्जीन की स्टडी के मुताबिक, कई ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट में ये पाया गया है कि महिला और पुरूष दोनों ही ऑनलाइन डेटिंग के दौरान अपने से कम उम्र के लड़के-लड़कियों को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क डेली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसर्च में 30 से 49 साल की उम्र के बीच के तकरीबन 35,942 लोगों के प्रोफाइल को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परिणामों से पाया गया कि पुरूषों के मुकाबले महिलाएं पांच गुना अपनी से कम से कम पांच साल कम उम्र के पुरूष के साथ ऑनलाइन डेटिंग करना पसंद करती है।

इसके अलावा 26,434 पुरूषों में 30 से 49 साल तक के बीच 42 फीसदी ऐसे पुरूष पाए गए जो अपने से ज्यादा उम्र की महिलाओं के साथ डेट पर जाना पसंद नहीं करते। 26,लेकिन इसमें ये भी पाया गया कि यदि उनके पास बड़ी उम्र की महिला का प्रपोजल आता है तो वो उसे अस्वीकार नहीं करते।

वही 22 फीसदी ऐसे पुरूष भी हैं जो बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रपोजल पर जल्दी से कोई प्रतिक्रिया नहीं देते।

2008 में जनरल साइक्लोजी में प्रकाशित किया गया था कि जो महिलाएं अपने पार्टनर से 10 या उससे अधिक साल बड़ी होती हैं उनकी रिलेशनशिप ज्यादा हेल्दी होती है, बजाय पार्टनर के हमउम्र या कम उम्र के होने से।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed