{"_id":"5dee5bed8ebc3e87aa2c0add","slug":"why-men-attracted-physically-to-women-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर्दों की आंखों से ही क्यों तय होती है औरतों की खूबसूरती?","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
मर्दों की आंखों से ही क्यों तय होती है औरतों की खूबसूरती?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 10 Dec 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैं ग्यारहवीं क्लास में थी। ये वो वक्त था जब मां से बहुत झगड़ा करने के बाद मुझे 'वैक्सिंग' करवाने की इजाजत मिली थी। यूनीफॉर्म में स्कर्ट की तुरपाई कर उसे छोटा किया था और बस स्टॉप पर पहुंचते ही जुराबों को मोड़ कर एड़ी के पास उसका गुच्छा बनाने लगी थी। मां ने बहुत समझाया था कि चिकनी देह ही सुंदर हो ये जरूरी नहीं। ये भी कहा था कि लड़के मेरे मन की सुंदरता को जानकर दोस्ती करें तभी उसे निभाएंगे। पर मां की आवाज से ऊंची और साफ उन लड़कों की नजरों में छिपी तारीफ थी जो मैं रोज स्कूल में देखती थी। ये तारीफ उन्हीं लड़कियों के लिए थी जो मां से लड़कर जीत चुकी थीं। चिकने बदन और छोटी स्कर्ट वाली 'खूबसूरत' लड़कियां'।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pxhere
मैं भी उन लड़कों की नजर में 'खूबसूरत' बनना चाहती थी। उसके लिए हर महीने 'वैक्सिंग' का दर्द, पॉकेट मनी में से उसके लिए निकलता खर्च, और अपने बदन की नुमाइश सब मंजूर थी। क्लास के लड़कों की आंखों के अलावा और भी बहुत सारी नजरों में मैं 'खूबसूरत' बन रही थी। टीवी, फिल्मों और मैगजीनों में को देखते हुए मैं खुद को उन 'खूबसूरत' औरतों के नजदीक पा रही थी जो मर्दों की पसंद थीं। बाजार की नजर इतनी अहम कैसे होती चली जाती है? जो कुदरती है उसे बदलने की ऐसी जिद क्यों? बगलों में बाल तो मर्दों के भी होते हैं, टांगों पर भी होते हैं, पर उन्हें बदसूरत क्यों नहीं मानते हम?
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
'द ऐटलांटिक' पत्रिका में छपे एक लेख में बताया गया है कि अमेरिका की 99 फीसदी औरतें अपनी देह से बाल उतरवाती हैं। 'वैक्सिंग' के अलावा रेजर का इस्तेमाल भी आम हो चला है। सोचिए अगर रेजर बनाने वाली कंपनियां औरतों के लिए खास रेजर ना बनातीं तो ये कैसे होता?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अब तो पार्लर जाऊं तो पूछते हैं, 'आपकी शादी हो गई है तो 'बिकिनी वैक्स' नहीं करवाएंगी क्या'? दर्द की कोई सीमा होनी चाहिए ना। और ये सारा दर्द हमारे हिस्से क्यों? क्यों मर्दों को छोटी बांह के कपड़े या कम लंबाई के शॉर्ट्स पहनने से पहले सोचना नहीं पड़ता? वो तो किसी की नजर में बदसूरत नहीं हो जाते।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
'एजंट्स ऑफ इश्क' नाम की एक वेबसाइट पर एक और लेख पढ़ा जिसमें 'देखे जाने और जज किए जाने के डर और उससे खिलाफ विद्रोह करने की मुश्किल' के बारे में लिखा है। ऐसा बहुत पढ़ लिया अब। मंटो की कहानी 'बू' पढ़े भी बहुत वक्त हो गया। देह की बदबू और खुशबू के बारीक फर्क की समझ बन गई है। पर अब भी बाजार और नजरों के खेल से हार ही रही हूं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।