{"_id":"688301cd772dbe55d80c3df6","slug":"why-love-deepens-in-sawan-know-psychology-behind-monsoon-and-romance-2025-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Romance: सावन में इश्क क्यों गहराता है? जानिए मानसून और मोहब्बत का मनोविज्ञान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Monsoon Romance: सावन में इश्क क्यों गहराता है? जानिए मानसून और मोहब्बत का मनोविज्ञान
Fri, 25 Jul 2025 12:06 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:06 PM IST
सार
Monsoon Romance: क्या सिर्फ रोमांटिक मौसम ही प्यार बढ़ाने की वजह है या इसके पीछे कोई मनोवैज्ञानिक कारण भी छिपा है? चलिए जानते हैं सावन और प्रेम के इस गहरे रिश्ते का वैज्ञानिक, भावनात्मक और सांस्कृतिक कारण।
विज्ञापन
मानसून रोमांस का मनोविज्ञान
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
Monsoon Romance: सावन की रिमझिम फुहारें, ठंडी हवाएं और चारों ओर फैली हरियाली ना सिर्फ मौसम को खुशनुमा बनाती हैं, बल्कि दिलों को भी करीब लाती हैं। इस मौसम में दूर बैठा आपका साथी या मुहब्बत याद आ जाती है। बरसात की बूंदें छिपे जज्बात जुबां पर ले आती हैं और पुराने रिश्ते की यादें फिर से ताजा हो जाती हैं। लेकिन सवाल ये है, क्यों मानसून में इश्क गहराता है? क्या सिर्फ रोमांटिक मौसम ही प्यार बढ़ाने की वजह है या इसके पीछे कोई मनोवैज्ञानिक कारण भी छिपा है? चलिए जानते हैं सावन और प्रेम के इस गहरे रिश्ते का वैज्ञानिक, भावनात्मक और सांस्कृतिक कारण।
विज्ञापन
मानसून में मुहब्बत का विज्ञान
बरसात में भीगते समय हमारे शरीर में ऑक्सिटोसिन (लव हार्मोन) और डोपामिन (फील-गुड हार्मोन) का स्तर बढ़ता है। यही हार्मोन हमें अच्छा महसूस कराते हैं और भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करते हैं।
विज्ञापन
अकेलापन भी बनता है प्यार की वजह
मानसून के दौरान लोग अक्सर घर के अंदर ज्यादा वक्त बिताते हैं, जिससे अकेलेपन की भावना बढ़ जाती है। ऐसे में दिल किसी साथी की तलाश करने लगता है और ये भावनाएं इश्क को जन्म देती हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड का असर
टिप-टिप बरता पानी से लेकर तुम ही हो तक तमाम गाने बारिश में फिल्माए गए जो लोगों को बारिश में रोमांस के लिए प्रभावित करने की एक वजह बनता है। भारतीय सिनेमा ने भी मानसून और रोमांस को बहुत खूबसूरती से जोड़ा है। बारिश में रोमांटिक सीन और गाने लोगों के दिल में बस जाते हैं और रियल लाइफ में भी प्यार जताने का तरीका बन जाते हैं।
बारिश में साथ का एहसास
सावन में कपल्स का एक साथ छतरी के नीचे चलना, गरमा-गरम चाय के साथ गपशप करना और सड़कों पर भीगना, ये सब भावनात्मक जुड़ाव और अंतरंगता को बढ़ाता है। सावन का मौसम स्लो डाउन मोमेंट्स लेकर आता है, जहां लाइफ की भागदौड़ थोड़ी कम हो जाती है। ऐसे में लोग गहरी बातचीत और इमोशनल बॉन्डिंग की ओर आकर्षित होते हैं और वहीं से प्यार की शुरुआत होती है।