{"_id":"09b30c64-9e5f-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"what-your-sex-dreams-mean","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपको भी आते हैं सेक्स संबंधी सपने? ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
क्या आपको भी आते हैं सेक्स संबंधी सपने?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हममें से हर किसी ने अपनी लाइफ में सेक्स से जुड़े सपने जरूर देखे होंगे। कई बार यह सपने आम होते हैं और सुबह उठने के बाद हम उन्हें भूल जाते हैं।
विज्ञापन
मगर कई बार ऐसे सपने हमारे लिए उलझन का सबब बन जाते हैं। कुछ लोगों को सेक्स से जुड़े सपने बहुत अधिक आते हैं।
आम तौर पर कुछ लोग अपने फेवरेट स्टार, अपने लवर या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ खुद को सेक्स करते हुए देखते हैं, जिसके बारे में उन्होंने रीयल लाइफ में कभी सोचा भी न हो।
विज्ञापन
अमर उजाला ने रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. नीलम सक्सेना से इस विषय पर चर्चा की तो डॉ. ने कई बातों का खुलासा किया।
डॉ. नीलम सक्सेना का कहना है कि सपने में आप वही देखते हैं जो चीज आपके दिमाग पर बेहद असर करती है।
यदि आप किसी के साथ सेक्स करना चाहते हैं या फिर किसी अलग तरीके से सेक्स करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते तो भी आपकी यह दमित इच्छा सपनों के रूप में सामने आती है।
विज्ञापन
डॉ. नीलम कहती हैं कि इन सपनों के पीछे सीधा सा लॉजिक है; जब आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं होती या आप किसी चीज को बेहद मन से पाना चाहते हैं तो वो चीजें आपको सपनों के जरिए दिखाई देती हैं।
या फिर जब आप किसी से प्रभावित होते हैं लेकिन चाहकर भी ये बात किसी से शेयर नहीं कर पाते तो वह चीज भी आपको सपनों में दिखाई देती है।
डॉ. नीलम ने बताया कि कई बार आपकी फेंटेसी, आपकी सोच भी आप पर हावी हो जाती है। आप अगर सेक्स को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं या फिर आप बहुत कल्पनाएं करते हैं तो भी आप सेक्सी सपने देखते हैं।
कुछ चीजें लोग रीयल लाइफ में देखते हैं और उससे बेहद प्रभावित हो जाते हैं। वे चाहते हैं कि आपके साथ भी वैसा ही कुछ हो। उसके बारे में पूरा दिन सोचते हैं तो वही चीज सपनों में दिखाई देने लगती है।
उदाहरण के तौर पर, यदि आपने कोई फिल्म देखी, उसके किसी सीन से बेहद प्रभावित हो गए तो आप चाहेंगे कि आप भी वही सब करें जो आपने फिल्म में देखा है, अगर आप उसे रीयल लाइफ में नहीं कर पाए तो आप उसे सपनों के जरिए पूरा करेंगे।
हालांकि डॉ. नीलम ये भी कहती हैं कि सेक्स ड्रीम्स आना या सेक्स के बारे में सोचना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन ऐसा तभी तक है जब आपके साथ रोज-रोज ऐसा ना होता हो।
उन्होंने ये भी कहा कि सेक्सी सपने आना उम्र के साथ बहुत स्वाभाविक है लेकिन अगर ऐसे सपने बहुत ज्यादा आते हैं तो चिंता का विषय है। हालांकि इनका इलाज भी संभव है।
डॉ. नीलम के मुताबिक, कई बार सेक्सी सपने आपके अतीत के कारण भी आते हैं। आपके साथ कुछ गलत हुआ होता है तो भी आपको ऐसे सपने आ सकते हैं।
ऐसी स्थिति में आप रेप सीन या फिर कुछ ऐसी ही चीजों को सपने में देखकर डर जाते हैं या फिर उसे महसूस करने लगते हैं।
सेक्स ड्रीम्स रोज आने पर करें ये उपाय
> मेडीटेशन करें
> अपने आपको अधिक से अधिक व्यस्त रखें।
> रोजाना व्यायाम करें।
> अपने मन को शांत करें और अपने काम पर फोकस करें।
> अश्लील सामग्री को देखने और पढ़ने से बचें।
> अगर आप फिर भी इन चीजों से उबर नहीं पा रहें तो काउंसलिंग लें।
> अपने रूटीन में बदलाव लाएं, सेक्स ड्रीम्स किन वजहों से आते है इन परिस्थितियों को पहचानें और उन्हें बदलने की कोशिश करें।