{"_id":"11d762b2-4d94-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ways-to-keep-a-relationship-interesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबंधों में रोचकता लाने के टिप्स","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
संबंधों में रोचकता लाने के टिप्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए यह जरूरी है कि उसमें नीरसता न आने दी जाए। इसके लिए जरूरी है समय-समय पर रिश्तों में रोमांच लाना। यदि कभी रिश्तों में नीरसता आने लगे तो समझ लेना चाहिए कि संबंधों को रोचक बनाने की जरूरत है। कभी-कभार ऐसे हैरानी वाले काम कर दें जिससे आपके साथी की नाराजगी भी दूर हो जाए और रिश्तों में ताजगी भी बरकरार रहे। रोचक घटनाओं को निरंतर जीवन में जगह दें। प्रतिदिन के संबंधों में कुछ नयापन लेकर आएं। आइए जानें संबंधों को कैसे अधिक रोचक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
रोमांचक करें- जीवन में खुश रहने के लिए जरूरी है कि कभी-कभी ऐसे काम किए जाएं जो आपने कभी किए न हो।अचानक आपको ख्याल आए बहुत दिनों से आपने अपने साथी के साथ कुछ रोमांच नहीं किया है तो अपने संबंधों को तरोताजा करने के लिए आप वह काम कर सकते हैं जिसकी आपके साथी ने कभी उम्मीद न की हो।
विज्ञापन
अचानक बनाएं बाहर जाने का प्लान- अचानक से आप ऑफिस से घर जल्दी पहुंचकर न सिर्फ अपने साथी को चौंका सकते हैं बल्कि बाहर धूमने की योजना बना अपने साथी को खुश कर सकते हैं।
विज्ञापन
बातों को दिलचस्प बनायें- आपकी बातों में आ रही बोरियत को दूर कर बातों को दिलचस्प बनायें। जिससे आपका साथी आपकी बातों में रूचि लें और उत्साह से बातचीत में अपनी भागीदारी भी दिखाएं।
संबंधों में लाएं उतार-चढ़ाव- अपने दिन प्रतिदिन के संबंधों में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव लाते रहे जिससे संबंधों में ताजगी बनी रहें।
जबरदस्ती ना करें- अपने साथी से जबरन शारीरिक संबंध न बनाएं, बल्कि ऐसा माहौल तैयार करें कि आपका साथी खुद-ब-खुद इसके लिए तैयार हो जाएं।
खाना बाहर खाएं- कभी अचानक से घर के बार खाने की योजना बनाएं और साथ ही कोई रोमानी फिल्म देखने जाएं। समय-समय पर एडवेंचर करते रहें। संबंधों को रोचक बनाने के लिए कभी कैंडल लाइट डिनर किया जा सकता है।
राज की बातें बताएं- कभी अपने साथी को ऐसी दिलचस्प बाते बताई जा सकती हैं जो आपने कभी नहीं बताईं हो, इससे आपके रिश्ते में फ्रेशनेस भी आएगी और आपका पार्टनर आपको अटेंशन भी देगा।
आपस में खेल खेलें- कभी-कभी कुछ रोचक खेल जिसमें दोनों के संबंधों में प्रगाढ़ता आती हो, खेलें जा सकते हैं या फिर किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मिलकर समय गुजारा जा सकता है जिसके मिलने से दोनों को ही खुशी मिलती हो।
कहने का अर्थ है कि संबंधों को रोचक बनाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। जरूरत है तो सिर्फ थोड़ा सा समय निकालने की और उस समय को अच्छे ढ़ग से व्यतीत करने की।