फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Tips to Deal With a Bad Date

पहली डेट को सफल बनाने के उपाय

Sun, 24 Feb 2013 08:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 24 Feb 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
Tips to Deal With a Bad Date

कई बार आपकी भूल और नादानी से आपकी यादगार बनने वाली डेट बुरी डेट में बदल जाती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप डेट को सफल बनाने के प्रयास करें। आइए जाने पहली डेट को सफल बनाने के उपाय।

विज्ञापन


आपको चाहिए कि आप पहली डेट को डिजास्टर से बचाने के लिए अपनाए जा रहे उपायों पर ध्यान दें और अपनी डेट को खूबसूरत बनाएं। आइए जानें उन टिप्स को जिससे बुरी डेट से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


डेटिंग के दौरान आपका व्यवहार अच्छा होना चाहिए। डेट को सिर्फ टाइम पास या मौज-मस्ती ही ना समझें बल्कि इसे सामने वाले को जानने-समझने का जरिया भी समझें। यदि आपके पूर्व पार्टनर के साथ आपकी डेट बेहद खराब रह चुकी हैं तो आपको और भी सावधानी रखने की जरूरत है। ऐसे में आप दोबारा पुरानी गलतियों को ना दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेट को सफल बनाने के लिए समय से पहले ही पहुंच जाएं। डेटिंग को इंटरव्यू ना बनाएं बल्कि बीच-बीच में हंसी-मजाक ओर हल्की-फुल्की बातचीत भी करते रहें। पहली डेट के दौरान सहज रहें मगर कुछ भी बोलने से पहले एक बार अवश्य सोचें क्योंकि बिना सोचे-समझे कुछ बोल देने से आपकी डेट खराब हो सकती है।

डेटिंग के लिए किसी सार्वजनिक स्थान का चयन करें जिससे आप सुरक्षित और सहज महसूस करें। पहली डेट पर बहुत लंबे समय तक ना बैठें बल्कि डेट पर जाने से पहले खुद ही निश्चित कर लें कि आपको इतनी देर बाद वहां से निकलना होगा।


डेटिंग के दौरान एल्कोहल, धूम्रपान या नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। पहली डेट पर विनम्रता से पेश आएं और मैनर्स दिखाएं और बहुत अधिक फिजीकल होने की कोशिश ना करें। अपने हावभाव में बहुत ज्यादा नाटकीयता या बनावटीपन न लाएं करें बल्कि सहज रहकर बातचीत करें। पहली डेट में इधर-उधर नजरें दौड़ाने के बजाय अपने पार्टनर पर फोकस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed