{"_id":"5ea067529965162e233a18d9","slug":"tips-for-child-development-good-manners-nature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चे को समझदार बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, सख्ती से पेश आने से हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
बच्चे को समझदार बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, सख्ती से पेश आने से हो सकता है नुकसान
Mon, 15 Jun 2020 09:14 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बाप अपने बच्चों की खुशियों के लिए कई तरह के छोटे बड़े त्याग करते रहते हैं। बच्चों की हर जिद्द पूरी करते हैं। ऐसे में बच्चे ज्यादा जिद्दी होते जाते हैं। ये जरूरी नहीं की माता -पिता बच्चों की हर जिद्द पूरी करें। कई बार जब बच्चे जिद्द ज्यादा करने लगते हैं, तो मां बाप उन्हें डांटकर और मारपिट कर उनकी जिद्द को खत्म करन की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत है। ऐसे में बच्चे और भी ज्यादा बिगड़ जाते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा करने से बच्चों के अंदर कुछ समय के लिए सुधार तो आता है, लेकिन इसके कई नुकसान भी होते हैं जिसका पेरेंट्स ध्यान नहीं देते हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का पता चला है कि जो लोग बच्चों के साथ सख्ती से पेश आते हैं उनके बच्चे डिप्रेशन के शिकार भी हो सकते हैं। ऐसे बच्चों का मनोबल गिर जाता है। उन्हें किसी भी काम को करने में डर लगता है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप बच्चों को बिना मारे-पीटे अनुशासन का पाठ पढ़ा सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे की डिंमाड पर ध्यान न दें
- अगर आपका बच्चा खाने के तुरंत बाद आपसे चॉकलेट की डिंमाड करें तो आप ध्यान न दें नजरअंदाज कर दें। ऐसा करने से थोड़े देर बाद खुद वह इस बात को भूल जाएगा और सामान्य व्यवहार करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर बच्चा आपके गुस्से का मजाक बनाता है
- अक्सर ऐसा होता है बच्चे आपके गुस्से का मजाक बनाते हैं और आपको परेशान करते हैं। ऐसे में आप पहले तो उसे नजरअंदाज करें, लेकिन अगर वो इसे लगातार करता रहे तो उसे चेतावनी दें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
करें ये आसान उपाय
- अगर आपका बच्चा किसी नए खिलौने के लिए जिद्द कर रहा है तो उसका पुराना खिलौना लेकर रख लें। ऐसे में वह नए खिलौने के बारे में भूल जाएगा। यह नियम हर उम्र के बच्चे पर लागू हो सकता है।