{"_id":"99049ec4-dece-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"tips-for-a-new-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये संबंध कैसे बनाएं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
नये संबंध कैसे बनाएं
Updated Sun, 24 Feb 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर कोई किसी ना किसी रिश्ते पर निर्भर है क्योंकि रिश्ते ही जीवन की बुनियाद होते हैं और ये समाज रिश्तों पर ही टिका है। इन्हीं सब के बीच रिश्तों का बनना-बिगड़ना बहुत आम बात हो गई है। आज के समय में जितनी जल्दी नए रिश्तें बनते हैं उतनी ही जल्दी टूटने लगते हैं। यदि आप भी किसी नए रिश्ते में बंधने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। आपको चाहिए कि आप ऐसा रिश्ता बनाएं जिसे आप लंबे समय तक निभा सकें और जिसे आप लंबे समय तक खुशहाल बना सकें। आइए जानें नए संबंध बनाने के टिप्स।
विज्ञापन
* झूठ ना बोलें- किसी भी रिश्ते की बुनियाद झूठ से शुरू नहीं होनी चाहिए। आपको नया रिश्ते की शुरूआत सच पर करनी चाहिए लेकिन इसका ये अर्थ नहीं कि आप एक बार में ही सब कुछ बता दें बल्कि कुछ बातें अगली मुलाकात के लिए भी रखें।
विज्ञापन
* रहस्य भी है जरूरी- आपको चाहिए आप अपनी पर्सनेलिटी में कुछ चीजों को ऐसे रखें कि आपके बारे में नया साथी जानने के लिए बेताब हो जाए और वे आपसे बातचीत करने का इच्छुक हो। आपको चाहिए कि किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे अपने बारे में बताएं और सामने वाले को अधिक जानने की कोशिश करें।
विज्ञापन
* विश्वसनीय रहें- आपको चाहिए कि आप नए संबंध बनाते समय विश्वसनीय रहें यानी सामने वाला आपकी बातों पर विश्वास करें ना कि आपको हल्के में ले। आपको भी सामने वाले पर विश्वास करना जरूरी है लेकिन अंधविश्वास बिल्कुल ना करें।
* समय बिताएं- यदि आप चाहते हैं कि आपके नए संबंध रोमांटिक अधिक हों तो आपको चाहिए कि आप अपने पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं जिससे आपको अपने नए साथी को जानने की मदद मिलेगी।
* अच्छाइयों को जानें- आपको चाहिए कि नए संबंध बनाने के दौरान आप अपने नए साथी और खुद के की समानताओं को जानने की कोशिश करें। इससे आप दोनों में सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी।
* लक्ष्य को जानने- नए पार्टनर से आगे रिश्ता बनाने के लिए आपको चाहिए कि आप उसे अच्छी तरह से समझें। इसके लिए आपको अपने पार्टनर के सपने, महत्वकांक्षाएं इत्यादि को जानना चाहिए और उसे लगातार प्रोत्साहन भी देना चाहिए।
* प्राथमिकताओं को पहचानें- नए संबंध में ये बात बहुत अहम हो जाती है कि अपने साथी की प्राथमिकताओं को जानें। आपके साथी के जीवन में क्या चीज अहम है। वह कैरियर, परिवार, दोस्ती और प्रेम में सबसे अधिक किसे महत्ता देता है।
* खूबियों को अपनाएं- यदि आपको अपने पार्टनर की कुछ खूबियां पसंद है तो आपको चाहिए कि उसकी तारीफ करें और उन्हें अपनाने का प्रयास करें।
* भावनात्मक रूप से जुडें- कोई भी रिश्ता मजबूत बनाने के लिए आपको चाहिए कि आप पहले भावनात्मक रिश्ते को मजबूत करें उसके बाद ही संबंधों को आगे तक लेकर जाएं।
इन टिप्स के जरिए आप ना सिर्फ नए रिश्तों को सफलता पूर्वक निभा सकते हैं बल्कि लंबे समय तक अपनी रोमांटिक लाइफ को भी एन्जॉय कर सकते हैं।