फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Tip to Maintain a relationship over the summer

रिश्ते को स्वस्थ बनाने की युक्तियां

Sun, 24 Feb 2013 07:27 PM IST
Updated Sun, 24 Feb 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
Tip to Maintain a relationship over the summer

आपका रिश्ता इतना मजबूत होना चाहिए कि उसमें कोई दूसरा दरार ना डाल सकें। लेकिन कई बार रिश्तों में दरार किसी और की वजह से नहीं बल्कि मौसम की वजह से भी आ सकती है। जी हां, मौसम बदलते ही आप छोटी-छोटी बात पर चिड़ने लगते हैं और बात-बात पर घबराहट होने लगती है। आप हर समय अजीब सा बिहेव करने लगते हैं। इन सबका प्रभाव आपके रिश्ते पर भी पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने रिश्ते को समय-समय पर रिचार्ज करते रहें। इससे रिश्तों में बढ़ने वाली बोरियत को भी आप दूर कर सकते हैं। आइए जानें कैसे आप अपने रिश्तों को स्वस्थ रख सकते हैं।

विज्ञापन


* इरिटेट ना हो- आपको चाहिए कि यदि आप बार-बार किन्हीं कारणों से इरिटेट हो रहे हैं तो अपने आप पर नियंत्रण करें। अन्यथा आपके बार-बार चीखने-चिल्लाने और इरिटेट होने से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।
विज्ञापन


* तारीफ करें- आपको चाहिए कि आपका पार्टनर जब भी कोई अच्छा काम करें फिर चाहे अच्छा खाना बनाएं या फिर सरप्राइज मूवी टिकट बुक करवाएं तो आप तारीफ करना ना भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


* प्यार भरी बातें- आपको चाहिए कि आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहें तो आप प्यार भरी बातें और अपने पार्टनर के साथ हंसी-मजाक करें। इससे आपका पार्टनर भी खुश होगा।

* रिश्ते को तरोताजा बनाएं- रिश्ते का तरोताजा होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ सुबह-सवेरे व्यायाम के लिए जाएं। इससे आपका तन-मन चुस्त-दुरूस्त रहेगा।

* खुश रहने की कोशिश करें- आपको चाहिए कि आप खुश रहने के प्रयास करें। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ कॉमेडी फिल्में देखें। अपने अच्छे और सुहाने पलों पर बातचीत करें।

* रिश्तों में अहमियत है जरूरी- आपको चाहिए कि आप अपने रिश्ते की अहमियत को समझें और उसे यूं ही जाया ना जानें दें।

* समय को बांटना है जरूरी- रिश्तों को मधुर बनाने के लिए आपको दोनों को अकेले में समय देना जरूरी है, इसके लिए आपको अपने पार्टनर के सज्ञथ किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहिए। इससे आप पाएंगे कि आपके रिश्ते में पहले से कहीं अधिक मधुरता आ गई है।

* स्पा थेरेपी- गर्मियों में होने वाले बदलाव से बचने के लिए आप स्पा थेरेपी लेकर भी रिलैक्स रह सकते हैं। आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ भी स्पा थेरेपी ले सकते हैं, इससे आप दोनों को अधिक समय बिताने का वक्त भी मिलेगा।


* थकान को दूर करने के प्रयास करें- अकसर थकान के कारण चिड़चिड़ापन होने लगता है। आपको चाहिए कि आप अपनी थकान को दूर करने के लिए ठंडे और मीठे पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके दिमाग को भी शांति मिलेगी और आपके रिश्तों में भी तनाव कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed