फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   The Link Between Sex and Divorce?

सेक्स लाइफ भी बन सकती है तलाक की वजह?

Sat, 15 Nov 2014 03:54 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 03:54 PM IST
The Link Between Sex and Divorce?

क्या आप सिर्फ वीकेंड पर सेक्स करते हैं? क्या आप सेक्स के बारे में बहुत कम सोचते हें? यदि आपके पास कोई ओर काम आ जाता है तो आप सेक्स को प्राथमिकता नहीं देते? यहां तक कि आप सेक्सुअल एक्टिविटीज में भी इन्वॉल्व नहीं होते? तो आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।



ये हम नहीं कह रहे बल्कि डेली मेल पर प्रकाशित एक रिसर्च में ये बात सामने आई है।


द टाइम सेक्स कॉलमिस्ट सूजी गोडसन ने 36 से 55 साल के लोगों पर एक रिसर्च की। इस रिसर्च में पाया गया कि 44 फीसदी लोग सप्ताह में एक बार यानी वीकली सेक्स करते हैं। 32 फीसदी महीने में एक बार सेक्स करते हैं। 11 फीसदी लोग साल में एक बार सेक्स करते हैं और 9 फीसदी सेक्स करते ही नहीं। जबकि 4 फीसदी रोजाना सेक्स करते हैं।
विज्ञापन

क्यों नहीं करते सेक्स

The Link Between Sex and Divorce?

सेक्स कम करने के कारणों के बारे में जाना गया तो पाया ‌गया कि सेक्स में रूचि ना होना एक बार कारण है। सूजी बताती हैं कि एक उम्र के बाद बहुत से कपल्स सेक्स करना नहीं छोड़ते जबकि कुछ छोड़ देते हैं। यहां तक कि कुछ जोड़ियां सेक्स ना होने के कारण तलाक तक ले लेती हैं।

सूजी गोडसन के मुताबिक, जो कपल्स खुश रहते हैं वे रोजाना सेक्स करते हैं। दरअसल, ऐसी सिर्फ 20 फीसदी जोड़िया ही हैं जो अपने रिश्ते से खुश रहती हैं।

यदि कपल सेक्स करना छोड़ देते हैं या फिर सेक्स को एंज्वॉय नहीं करते तो उनके रिश्ते खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। यहां तक की उनके अलग होने तक की नौबत तक आ जाती हैं।

कुछ लोग सेक्स से भागने के लिए अलग-अलग फंडे अपनाते हैं। लेकिन ऐसे लोगों की ना सिर्फ सेक्स इच्छाएं कम होने लगती हैं बल्कि इससे रिश्ते पर क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा इस बारे में भी नहीं सोचते।

लेकिन सवाल ये उठता है कि इस कैटेगिरी में कितने कपल शामिल होते हैं? इसी बात को जानने के लिए ये रिसर्च की गई। रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि जो कपल सेक्स नहीं करते उनका रिश्ता खतरे में रहता है।

सेक्स के फायदे

The Link Between Sex and Divorce?

ऐसा नहीं है कि लाइफ में सेक्‍स करने और सोचने से ही रिश्ता बनता है बल्कि सेक्स से एक्साइटमेंट और उत्तेजना बरकरार रहती है। सेक्स से हम आकर्षित बनना चाहते हैं।

हम उस व्यक्ति से भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं जिससे सेक्स करते हैं। छुने और ऑर्गेज्म होने से एंडोर्फिन हार्मोन शरीर निकलता है जो कि सकारात्मक चीजों को अंजाम देता है।

सेक्स संतुष्टि से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इससे रक्त प्रवाह भी ठीक रहता है। सेक्स दिल के लिए भी अच्छा रहता है और भावनात्मक क्षमताओं को भी बढ़ाता है। खुश रहने के लिए भी सेक्स जरूरी है।  

सेक्स तनाव और चिड़चिड़ाहट को दूर करता है। इससे त्वचा में निखार आता है और आंखों में चमक आती है। इसके अलावा भी सेक्स के कई फायदे है।

सूजी गोडसन कहती हैं ‌कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका पार्टनर आपको कितना प्यार करता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो आप पर कितना विश्वास करता है। लेकिन आप अगर आपस में सेक्स करना छोड़ देते हैं तो आप दोनों में से कोई भी बाहर सेक्स की तलाश कर सकता है।

तो ऐसे में आपके पास सेक्स ना करने के बहाने है तो आप इसके नकारात्मक पहलूओं को भी जरा सोच लें।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed