फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   ten thing to know of romance in office

ऑफिस में रोमांस करते समय ये 10 सावधानियां जरूर बरतें, वरना नौकरी खतरे में

Sat, 11 Nov 2017 10:30 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Sat, 11 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
ten thing to know of romance in office
रोमांस करना बुरी बात नहीं है लेकिन जब बात हो ऑफिस में रोमांस करने की तो सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अकसर ऑफिस में रोमांस के दौरान लोग कई ऐसी बातों को भूल जाते हैं जिसका उन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि ऑफिस में रोमांस करने के दौरान किन बातों का ख्याल रखें।
विज्ञापन


* क्या आपको उससे प्यार है- यदि आप अपने किसी एक कुलीग के साथ खूब बातें करते हैं, आपको फ्लर्ट करने का भी शौक है। आपकी नजर बार-बार उसी पर है जिसके बारे में आप हरदम सोचते रहते हैं। आप उससे खूब चैट करते हैं। आप जब भी फ्री होते हैं या फिर लंच टाइम में भी आपको उसी के साथ बैठना पसंद है तो आप समझ जाइए आपको उससे प्यार हो गया है। आप पहले ये सुनिश्चत कर लें कि वाकई आपको उससे प्यार है।
विज्ञापन

ten thing to know of romance in office
* क्या वो भी आपको पसंद करता है- आपको यह जानने की भी कोशिश करनी चाहिए कि आप जिसे प्यार करते हैं क्या वो भी आपको पसंद करता है या नहीं।

* अपने काम पर भी फोकस करें- आप उससे प्यार करते हैं बहुत अच्छी बात है। लेकिन इसी के साथ आपको अपने काम पर भी लगातार फोकस करना चाहिए।
 

ten thing to know of romance in office
* राजदार ना बनाएं- यदि आप ऑफिस में किसी को पसंद करने लगे हैं तो किसी तीसरे को अपना राजदार ना बनाएं। अन्यथा आपके और उसके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

* सबसे बात करें- यदि आप किसी को प्यार भी करने लगे हैं तो कोई बात नहीं लेकिन आपको चाहिए कि आप बाकी सबसे भी उतना ही घुलमिल कर बात करें जितना उससे करते हैं।
विज्ञापन

ten thing to know of romance in office
* चर्चा का विषय ना बनें- आपको चाहिए कि आप चर्चा का विषय ना बनें। कहीं ऐसा ना हो ऑफिस में आप मजाक बनकर रह जाओं और सब आप ही के बारे में गपशप करें। ऐसे में आपको बहुत संभलकर चलना होगा।

* ग्रुप में साथ रहें- आपको चाहिए कि आप दोनों अकेले बैठने के बजाय ग्रुप में साथ बैठें। इससे आप दूसरों को भी बराबर समय दे पाएंगे।
 

ten thing to know of romance in office
* हंसी का पात्र ना बनें- आप यदि रोमांस की बातें करना ही चाहते हैं तो ऑफिस के बाद करें। अन्यथा आप हंसी का पात्र बन सकते हैं। इतना ही नहीं आपको यदि कोई बात अपने पार्टनर तक पहुंचानी ही है तो आप किसी तीसरे को बीच में ना लाएं।

* समय और स्‍थान निश्चित कर लें- बार-बार फोन करने, पास आकर बैठने या उतावलापन दिखाने के बजाय आपको चाहिए कि आप ऑफिस के समय में एक स्‍थान और सम निश्चित कर लें जब आप अपनी बातें आराम से शेयर कर पाएं। इससे दूसरों को भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
 

ten thing to know of romance in office
* पद का भी रखें ख्याल- ऑफिस में रोमांस करते समय आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए कि प्रोफेशनली आपके उससे ऑफिस में संबंध्‍ा क्या हैं, आपका या उनका पद क्या है। कहने का अर्थ है दोनों एक-दूसरे के सम्मान का भी ख्याल रखें।

* चैट से बचें- ऑफिस के दौरान निजी चैट और फोन से बचें।



कहने का अर्थ ऑफिस में रोमांस के दौरान थोड़ी समझदारी और सावधानी जरूरी है। अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed