फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Tall men get ahead in marriage as well as work

जानिए, कैसे मर्दों की शादी टूट जाती है जल्दी!

Sat, 30 Aug 2014 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Aug 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
Tall men get ahead in marriage as well as work

लंबे पुरुषों की शादी भले ही औसत और छोटे कद वाले लोगों के मुकाबले जल्दी हो जाती है लेकिन उनका वैवाहिक जीवन लंबे समय तक नहीं चल पाता।

विज्ञापन


ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है। टेलीग्राफ यूके ऑनलाइन पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, औसतन लंबे पुरुष अपने कार्यस्थल पर छोटे कद वाले पुरुषों के मुकाबले जल्दी तरक्की कर लेते हैं।
विज्ञापन


रिसर्च के मुताबिक, 90 फीसदी हाईपावर बिजनेस मैन सीईओ की हाईट औसत से अधिक है। कई शोध भी ये साबित कर चुके हैं कि थोड़ी सी अधिक हाईट पुरुषों की अर्निंग पॉवर बढ़ा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन न्यूयॉर्क के सोशालोजिस्ट द्वारा की गई नई रिसर्च के मुताबिक, लंबे पुरुषों की शादी बेशक छोटे कद वाले पुरुषों से जल्दी हो जाती है लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक सफल नहीं हो पाती।

रिसर्च में ये भी बात सामने आई कि लंबे कद वाले पुरुष अमूमन उन महिलाओं से शादी करना पसंद करते हैं जो बड़ी उम्र की होती है या फिर जिनकी एजुकेशन बहुत हाई होती है।


वहीं नई रिसर्च ये भी कहती है कि छोटे कद वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि बेशक उनकी शादी देर से होती है लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक सफलतापूर्वक चलती है।

साथ ही छोटे कद वाले पुरुषों का लंबे कद वाले पुरुषों के मुकाबले तलाक भी बहुत कम होता है। इतना ही नहीं, छोटे कद वाले पुरुष अपनी पार्टनर से ज्यादा कमाते हैं और उनकी पार्टनर बहुत पढ़ी-लिखी भी नहीं होती। अपनी अर्निग पॉवर के कारण छोटे कद वाले मर्द अपने रिलेशनशिप को बचाए रखते हैं।

वहीं लंबे कद वाले पुरुषों की पार्टनर की अधिक इनकम के कारण उनकी मैरिज लाइफ सफल नहीं हो पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed