फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Saturdays is when most of people enjoy sex

पार्टनर संग यूं बिता सकते हैं शनिवार की रात

Tue, 08 Jul 2014 02:45 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
Saturdays is when most of people enjoy sex

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि शनिवार की रात वे सोफे पर पैर फैलाकर आराम से टीवी देख सकते हैँ। कई लोग शनिवार की रात चिकन टिक्के का स्वाद लेते हैँ।

विज्ञापन


लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, कुछ लोग एकदम इससे अलग काम करने की सोचते हैं। जानिए, क्या है वो काम जो रिलैक्स करने से ज्यादा लोगों को करना पसंद आता है।

वीकेंड पर यूं बनाएं मूड

Saturdays is when most of people enjoy sex

डेली मेल पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, लोग शाम को साढ़े सात बजे के बाद पार्टनर संग मस्ती करने के बजाय सेक्स करना पसंद करते हैं।

सेक्सुअल हेप्पीनेस वेबसाइट लवहनी ऑनलाइन द्वारा करवाए गए इस सर्वे में 44 फीसदी लोगों का कहना था कि वे शनिवार की रात सेक्स करना ज्यादा पसंद करते हैं।

जबकि 24 फीसदी लोग रविवार को और 22 फीसदी लोग शुक्रवार को सेक्स करना ज्यादा पसंद करते हैं। बहरहाल रिसर्च के मुताबिक, वीकेंड पर सेक्सुअल डिजायर भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। आपकी सेक्स करने की इच्छा भी वीकेंड पर आपके मूड को बनाती-बिगाड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के टाइम इसलिए भाता है सेक्स

Saturdays is when most of people enjoy sex

सर्वे के दौरान पाया गया कि शनिवार शाम साढ़े सात बजे के बाद वो समय होता है जो सेक्स के लिए ग्राउंड तैयार करता है और कपल्‍स को सेक्स करने के लिए प्रेरित करता है।

यूं तो माना जाता है कि शनिवार को शाम साढ़े चार बजे के बाद लोगों का मूड सेक्सी हो जाता है लेकिन सर्वे के मुताबिक, ऐसा शाम साढ़े सात के बाद होता है।

सर्वे में भाग लेने वाले 10 फीसदी लोगों का ये भी कहना था कि वे सुबह के समय वर्क प्रेशर को दूर करने के लिए सेक्स करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

सेक्स के लिए बनाते हैं शेड्यूल

Saturdays is when most of people enjoy sex

इस सर्वे से पता चलता है कि लोग सेक्स करना चाहते हैं लेकिन उनमें टाइम में थोड़ा अंतर होता है। वहीं सर्वे में भाग लेने वाले आधे लोगों का कहना था कि वे बहुत व्यस्त रहते हैं इसीलिए सेक्स कब करना है इसके लिए बकायदा शेड्यूल बनाते हैँ।

लवहनी ऑनलाइन के कोफाउंडर रिचर्ड का कहना है कि सेक्स के लिए शेड्यूल बनाना बहुत ही खराब आइडिया है। शेड्यूल सेक्स रोमांटिक एक्टिविटीज को खत्म कर देता है।

क्या सेक्स शेड्यूल बुरा है?

Saturdays is when most of people enjoy sex

सर्वे के नतीजों में पाया गया कि नियमित सेक्स करने से रिलेशनशिप में तनाव कम होता है और रिश्ते खुशहाल बनते हैं।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यदि फन टाइम के लिए शेड्यूलिंग की जा रही है तो क्या बुराई है। 88 फीसदी लोग मानते हैँ कि फन टाइम का अंत सेक्स पर ही खत्म होता है।

सर्वे ये भी कहता है कि दस में से 6 लोग पार्टनर संग इंटीमेट होने और सेक्स करने के लिए खासतौर पर होटल बुक करवाते हैं।

बहरहाल, सर्वे में ये पाया गया कि सेक्स के लिए सबका अपना-अपना समय होता है लेकिन कई रिसर्च ये साबित कर चुकी हैं कि अच्छी सेक्स लाइफ से रिलेशनशिप अच्छा ही बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed