फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Research shows women have four one-night stands, and men six

शादी से पहले ये काम जरूर करती हैं लड़कियां

Mon, 26 May 2014 11:57 AM IST
Updated Mon, 26 May 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
Research shows women have four one-night stands, and men six

यूं तो महिलाओं को दिल टूटने पर बहुत दुख होता है लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, महिलाएं इससे जल्द उभर भी जाती हैं।

विज्ञापन


डेली मेल पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी बार भी महिलाओं का जब दिल टूटता है, तो वे इससे जल्दी उभर जाती हैं। लेकिन उनके जीवन में आया तीसरा पुरुष उनका लाइफपार्टनर बनता है।
विज्ञापन


रिसर्च के मुताबिक, अधिकत्तर महिलाओं को दो बार दिल टूटने के बाद तीसरी बार उनका ड्रीम ब्वॉय मिलता है।

स्टडी में ये भी पाया गया कि महिलाएं दो बार लॉन्ग रिलेशनशिप में रहती हैं और अपनी लाइफ में तकरीबन 15 पुरुषों को किस करती हैं।

एक बार नहीं, कई बार जाती हैं डेट पर

Research shows women have four one-night stands, and men six

इस स्टडी में ये भी पाया गया कि अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने से पहले महिलाएं कई बार डेट पर जाती हैं। लेकिन उन्‍हें सच्चा प्यार दो बार होता है। इसके महिला के एक नहीं बल्कि चार-चार बार वन नाइट स्टैंड होते हैं।

वहीं महिलाओं के मुकाबले पुरुष अपना हमसफर चुनने से पहले चार नहीं छह बार वन नाइट स्टैंड होते हैं। हालांकि एक अन्य स्टडी के मुकाबले महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के अफेयर कम होते हैं।

इसीलिए रिलेशनशिप में पड़ते हैं मर्द

Research shows women have four one-night stands, and men six

ये सर्वे ईहारमनी द्वारा 2000 लोगों पर कराया गया था जिसमें इस तरह के कई और खुलासे हुए। सर्वे में ये भी पाया गया कि पुरुष 22 साल की उम्र में ‌रिलेशनशिप में पड़ जाते हैं। जबकि 10 साल पहले ये उम्र 20 साल थी।

स्टडी में ये भी पाया गया कि हर चार में से एक पुरुष परिवार शुरू करने के लिए रिलेशनशिप में बंधना चाहता है, जबकि हर पांचवा पुरुष अकेले रहने के डर से रिलेशनशिप में बंधना चाहता है।

विज्ञापन

ऑनलाइन डेटिंग से भी नहीं है परहेज

Research shows women have four one-night stands, and men six

लेकिन लाइफ में सैटल होने से पहले पुरुष अलग-अलग महिलाओं से 8 बार डेटिंग करता है, जिसमें से तीन ब्लाइंड डेट होती हैं या फिर इंटरनेट के जरिए डेटिंग होती है।

वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाएं 7 अलग-अलग पुरुषों को डेट करती हैं। जबकि इसमें 2 ब्लाइंड डेट और 2 ऑनलाइन डेटिंग शामिल नहीं है।

सेक्सुअल पार्टनर भी हैं कई

Research shows women have four one-night stands, and men six

अगर सेक्सुअल पार्टनर की बात की जाए तो महिलाओं के जहां 7 अलग-अलग सेक्सुअल पार्टनर पूरी लाइफ में होते हैं वहीं पुरुषों के कम से कम 10 सेक्सुअल पार्टनर होते हैं।

अफेयर की बात की जाए तो पुरुषों के 6 बार अफेयर होते है जिसमें से कम से कम 2 अफेयर एक साल से ज्यादा तक चलते हैं, वहीं महिलाओं के पांच अफेयर ही होते हैं।

धोखे भी है इस राह में

Research shows women have four one-night stands, and men six

सर्वे में ये बात भी सामने आई कि महिला और पुरुष दोनों ‌ही प्यार की तलाश के दौरान कम से कम एक बार जरूर धोखा खाते हैं। ब्रिटेन वासियों पर किए गए इस सर्वे में ये भी पाया गया कि 10 में से 6 लोगों को यह लगने लगता है कि उनकी लाइफ में कभी कोई स्पेशल हमसफर नहीं आएगा।

वहीं 10 में से 8 लोगों का ये कहना था कि जब उन्होंने पार्टनर मिलने की बिल्कुल उम्मीद छोड़ दी थी, उस दौरान उन्हें पार्टनर मिला। जबकि एक चौथाई लोगों का कहना है कि वे अपने मनपसंद पार्टनर के साथ नहीं है।

महिलाओं से जब सच्चे प्यार के बारे में पूछा गया तो पाया गया कि 94 फीसदी महिलाएं सच्चे प्यार पर विश्वास करती हैं इस मामले में 88 फीसदी पुरुष सच्चे प्यार जैसी बातों पर भरोसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed