{"_id":"5f2ea3378ebc3eaae2694de4","slug":"relationship-tips-advice-lessons-to-learn-from-lord-ram-and-maa-sita-married-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा जीवन में इन बातों का होना है बहुत जरूरी, माता सीता और भगवान राम के वैवाहिक जीवन से ले सकते हैं सीख","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
शादीशुदा जीवन में इन बातों का होना है बहुत जरूरी, माता सीता और भगवान राम के वैवाहिक जीवन से ले सकते हैं सीख
Tue, 12 Jan 2021 09:25 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
भगवान राम और माता सीता
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाने के लिए छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज के समय में वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर दूरियां बढ़ने लगी हैं। भगवान राम और माता सीता वैवाहिक जीवन के आर्दश माने जाते हैं। वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाने के लिए भगवान राम और माता सीता के वैवाहिक जीवन से सीख ली जा सकती है। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जो हर पति-पत्नी को भगवान राम और माता सीता के वैवाहिक जीवन से सीखनी चाहिए...
भगवान राम और माता सीता
- फोटो : social media
हर परिस्थिति में साथ निभाना
- भगवान राम को जब वनवास हुआ तो माता सीता ने भी उनके साथ चलने का निर्णय किया। भगवान राम ने माता सीता से महल पर रहने का आग्रह किया, परंतु माता सीता ने भगवान राम के साथ वनवास पर जाने का निर्णय लिया। भगवान राम और माता के वैवाहिक जीवन से हमें सीखना चाहिए कि पति- पत्नी को हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाना चाहिए।
भगवान राम और माता सीता
- फोटो : social media
त्याग की भावना
- वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे के लिए त्याग भी करना पड़ता है। माता सीता ने महलों का त्याग कर भगवान राम के साथ वन में रहने का निर्णय किया था। अगर आप भी चाहते हैं कि वैवाहिक जीवन मजबूत बने तो एक-दूसरे के लिए त्याग करना सीखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान राम और माता सीता
- फोटो : social media
निस्वार्थ प्रेम
- भगवान राम और माता सीता के वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह का कोई स्वार्थ नहीं था। वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से प्रेम करना बहुत जरूरी है। असली प्रेम वही है जो निस्वार्थ भाव से किया जाए।
विज्ञापन
भगवान राम और माता सीता
- फोटो : social media
ईमानदारी
- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी का होना बहुत जरूरी है। माता सीता और भगवान राम के वैवाहिक जीवन से हमें सीखना चाहिए कि एक-दूसरे के प्रति ईमानदार कैसे रहा जाए। अगर आप रिलेशनशिप को मजबूत बनाना चाहते हैं तो एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।