फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तरीकों से बन जाएं बेटी की सबसे खास दोस्त, नहीं रहेगी शिकायतें

Sun, 10 Jan 2021 08:02 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 10 Jan 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
with this ways mother can become bestfriend of daughter in hindi
आप अपनी बेटी की सबसे अच्छी दोस्त बन जाएं - फोटो : Social Media

जब बेटी युवावस्था की दहलीज पर कदम रखती है तो उसके स्वभाव में तरह-तरह के परिवर्तन होते हैं। कई बार ऐसी स्थिति में बेटी को लगता है कि उसे कोई समझता नहीं है। हालांकि इस उम्र में बेटियों को सबसे ज्यादा उम्मीद अपनी मम्मी से ही होती है। हर मां का परवरिश का तरीका भी अलग होता है। कोई मां सख्त होती है, कोई बहुत नर्म, अति दोनों की ही बुरी है इसलिए बहुत जरूरी है कि इस उम्र में सामंजस्य बैठाकर चलें। इस उम्र में सबसे बेहतर यही है कि आप अपनी बेटी की सबसे अच्छी दोस्त बन जाएं। अगली स्लाइड्स से जानिए किन तरीकों से आप अपनी बेटी की सबसे अच्छी दोस्त बन सकती हैं। 


























 

with this ways mother can become bestfriend of daughter in hindi
वो आपसे हमेशा अपनी चीजें साझा करेगी - फोटो : instagram

बात को ध्यान से सुनें
इस उम्र में बेटी के साथ अलग-अलग तरह के अनुभव होंगे। जिसमें से कुछ बहुत अच्छे होंगे, कुछ उसे परेशान भी करेंगे। ऐसे में उसे आवश्यकता होगी कि कोई उसकी बातों को सुन लें। यदि इस वक्त आपने उसे नजरअंदाज कर दिया तो वो आपको कभी कोई भी बात बताने में कई बार सोचेगी। यदि आपने धैर्यपूर्वक उसकी बातों को सुना तो वो आपसे हमेशा अपनी चीजें साझा करेगी। 

with this ways mother can become bestfriend of daughter in hindi
अपने हाव-भाव को सामान्य ही रहने दें - फोटो : social media

ओवर रिएक्ट न करें
कभी भी बेटी जब कोई बात बता रही है तो उस पर ओवर रिएक्ट करने की बजाय उसे पहले सुन लें। इस दौरान अपने हाव-भाव को सामान्य ही रहने दें। यदि कोई बात आपको लगती है कि अनुचित है या फिर आपके समझ के बाहर है तो उस पर एकबार बेटी के नजरिये से भी विचार करने की कोशिश करें क्योंकि आपके और उसके समय में बहुत अंतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
with this ways mother can become bestfriend of daughter in hindi
हां कहकर ये महसूस करवाएं कि आप उसे समझ रही हैं - फोटो : pixa

हर बात के लिए न मत कहिए
इस उम्र में जब बच्चे देखते हैं कि सब दोस्त पार्टी कर रहे हैं, घूम रहे हैं तो बच्चों का कहना होता है कि उन्हें भी ये सब करना है। ऐसी स्थिति में उन्हें प्यार से समझाएं और हर बात के लिए उन्हें मना भी न करें नहीं तो बेटी बागी बनने लगेगी। उसे महसूस होगा कि आप उसपर पाबंदी लगा रहे हैं इसलिए उसे हर बात के लिए हमेशा न नहीं कहें। उसे हां कहकर ये महसूस करवाएं कि आप उसे समझ रही हैं। 

विज्ञापन
with this ways mother can become bestfriend of daughter in hindi
आपकी बेटी का आप पर विश्वास बनेगा - फोटो : instagram

गुस्सा न करें
इस उम्र में यदि आप अपनी बच्ची पर बहुत अधिक गुस्सा करेंगी, डांटेंगी तो वह आपसे दूर हो जाएगी। फिर दोस्ती का रिश्ता निभाना तो बहुत ही मुश्किल हो जाएगी। इसलिए उनपर गुस्सा करने की बजाय उन्हें इस समय ज्यादा से ज्यादा समझने का प्रयास करें। उल्टा इस समय आपका फर्ज तो ये बनता है कि घर के अन्य सदस्यों की डांट से भी उन्हें बचाएं। ऐसा करने से आपकी बेटी का आप पर विश्वास बनेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed