{"_id":"5b43541a4f1c1b3d5e8b48cd","slug":"know-everything-about-international-pop-star-justin-bieber-fiancee-hailey-baldwin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाखों लड़कियों का टूटा दिल, जस्टिन बीबर ने किया शादी का ऐलान, जानें कौन हैं उनकी मंगेतर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लाखों लड़कियों का टूटा दिल, जस्टिन बीबर ने किया शादी का ऐलान, जानें कौन हैं उनकी मंगेतर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
Justin Bieber
सिर्फ 24 साल की उम्र में कनेडियन सिंगिंग सेंसेशन का खिताब जीतने वाले जस्टिन बीवर ने लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया। लड़कियों के दिल पर राज करने वाले बीबर ने सगाई कर ली है। आइए जानते हैं कौन हैं उनकी मंगेतर और कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी।
Trending Videos
Justin Bieber and Haley Baldwin
कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर और अमरीकी मॉडल हेली बाल्डविन ने सगाई कर ली है। मनोरंजन वेबसाइट टीएमजेड के मुताबिक बीबर ने बहामाज के एक रिजॉर्ट में हेली को शादी का प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। सीएनएन और एंटरटेनमेंट न्यूज ने भी दोनों की मंगनी की खबर की पुष्टि की है। जस्टिन बीबर के परिजन ऑनलाइन जश्न मनाते हुए भी नजर आए हैं।
बीबर के पिता जेरेमी ने अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वो 'आनेवाले समय को लेकर उत्साहित हैं। 'बीबर की मां पेटिट ने ट्विटर पर अपना उत्साह साझा किया। उन्हें कई बार 'लव' लिखा। टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय तक जस्टिन बीबर की गर्लफ्रेंड रहीं सेलेना गोमेज के साथ जब उनका ब्रेक-अप हुआ तब वो बाल्डविन के करीब आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Justin Bieber
हेली बाल्डविन अमरीकन वोग, मेरी क्लेयर और स्पेनिश पत्रिका हार्पर्स बाजार में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो कई टेलीविजन शो, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में भी दिख चुकी हैं। वो अभिनेता और निर्माता स्टीफन बाल्डविन की बेटी हैं। स्टीफन 'बॉर्न ऑन द फोर्थ जुलाई', 'द युज़ुअल सस्पेक्ट्स' और 'द फ़्लिनस्टोंस इन वाइवा रॉक वेगास' जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं।
विज्ञापन
Justin Bieber. Hailey Baldwin
हेली अभिनेता एलेक बाल्डविन की भतीजी हैं। वो मशहूर कॉमेडी शो सैटरडे नाइट लाइव पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नकल करने के लिए जाने जाते हैं।