फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Kissing can reduce your stress levels.

आत्मा को छूता है चुंबन, अवसाद करता है दूर

Mon, 08 Jul 2019 05:48 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 08 Jul 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Kissing can reduce your stress levels.
किसिंग - फोटो : pixabay

शायर काविश बद्री ने लिखा है- 'एक बोसा होंट पर फैला तबस्सुम बन गया'। यह बोसा ही है जो किसी के प्रति लगाव को दर्शाता है। घरों में छोटे बच्चों के प्रति प्यार दर्शाने के लिए उनके गालों को चूमा जाता है। विभिन्न संस्कृतियों में प्यार के भाव और रिश्ते में नजदीकी के लिए चुंबन लिया जाता है। शोधों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चुंबन न सिर्फ किसी के प्रति आकर्षण और प्यार को दर्शाता है, बल्कि अवसाद को भी दूर करता है।

विज्ञापन


चुंबन पर शोध क्या कहते हैं इसे जानने से पहले काविश बद्री की पूरी शेर पढ़ लेते हैं- 
एक बोसा होंट पर फैला तबस्सुम बन गया 
जो हरारत थी मिरी उस के बदन में आ गई 

 

Kissing can reduce your stress levels.
मां-बेटी - फोटो : pixabay

कहा जाता है कि चुंबन आदम सभ्यता से ही इंसानी जज्बातों, लगाव और भावनाओं के संप्रेषण का सबसे बेहतरीन जरिया है। यह मनुष्य के बीच के संबंध को और ज्यादा मजबूत करता है। घरों में भी बड़े-बुजुर्ग जब लंबे अर्से बाद किसी अजीज, प्रिय और दिल के करीब व्यक्ति से मिलते हैं तो उसे प्यार से चुंबन देते हैं। गले मिलते हैं। ऐसा करके वह अपने दिल की भावनाओं और प्रेम को व्यक्त करते हैं। विज्ञान चुंबन के कई स्वास्थ्य लाभ बताता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kissing can reduce your stress levels.
मां-बेटा - फोटो : pixabay
साल 2009 में वेस्टर्न जनरल ऑफ कम्युनिकेशन में छपी स्नेह विनिमय सिद्धांत में कहा गया है कि चुंबन से अवसाद दूर होता है।  चुंबन से मानव शरीर के फील गुड हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं। फील गुड हार्मोन के सक्रिय होने से इंसान का अवसाद दूर होता है और वह खुश रहता है। चुंबन से न्यूरोट्रांसमीटर ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है जिसे लव हार्मोंस भी कहा जाता है। यह मां-बच्चे और पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका के बीच के संबंध को मजबूत करता है। चुंबन हमारे मूड को नियंत्रित रखने के लिए ऐसे डोपामाइन रिलिज करता है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। दिमाग के स्वास्थ्य और इंसानी व्यवहार में सुधार के लिए भी बोसा योगदान देता है।
 
विज्ञापन

मशहूर शायर मिर्जा गालिब ने चुंबन पर शेर लिखा है-
बोसा देते नहीं और दिल पे है हर लहजा निगाह 
जी में कहते हैं कि मुफ्त आए तो माल अच्छा है


अवसाद के दूर होने से हमारा लोअर कोलेस्ट्रोल स्तर भी कम रहता है। साल 2014 में हुए एक शोध में बताया गया है कि चुंबन से हमारे शरीर में बैक्टिरिया का आदान-प्रदान होता है। यह या तो आपको बीमार कर सकता है या फिर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed