{"_id":"68899cd887f12cdd4805dfc1","slug":"independence-day-2025-how-to-prepare-your-child-for-15-august-school-function-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2025: 15 अगस्त को स्कूल कार्यक्रम में मंच पर चमकेगा आपका बच्चा, बस अपनाएं ये आसान तरीके","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Independence Day 2025: 15 अगस्त को स्कूल कार्यक्रम में मंच पर चमकेगा आपका बच्चा, बस अपनाएं ये आसान तरीके
Wed, 30 Jul 2025 01:08 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:08 PM IST
सार
15 August School Function: इस लेख में बच्चे को 15 अगस्त में होने वाले स्कूल कार्य्रम में प्रतिभाग लेने के लिए तैयार करने के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं, ताकि उस दिन मंच पर आपके बच्चे को सबसे अधिक तारीफ और तालियां मिलें।
विज्ञापन
बच्चे को स्कूल कार्यक्रम के लिए करें तैयार
- फोटो : Adobe
विस्तार
15 August School Function: भारतीय राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाता है, जिसका सबसे ज्यादा उत्साह स्कूलों में देखने को मिलता है। 15 अगस्त के मौके पर स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चों हफ्तों पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। स्कूलों में 15 अगस्त को झंडारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम होते हैं, जैसे देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और नाटक प्रस्तुतिकरण। इन सभी में बच्चे भाग लेते हैं।
विज्ञापन
अगर आपका बच्चा भी स्कूल के फंक्शन में भाग लेने वाला है तो यह एक सुनहरा मौका है उसे देशभक्ति से जोड़ने का और मंच पर उसकी प्रतिभा को निखारने का। इस लेख में बच्चे को 15 अगस्त में होने वाले स्कूल कार्य्रम में प्रतिभाग लेने के लिए तैयार करने के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं, ताकि उस दिन मंच पर आपके बच्चे को सबसे अधिक तारीफ और तालियां मिलें। आइए जानते हैं कि किस तरह बच्चे को भाषण, कविता, वेशभूषा और आत्मविश्वास के साथ तैयार किया जाए, ताकि वो स्टेज पर पूरे आत्मविश्वास से चमके।
विज्ञापन
बच्चे को कैसे करें स्वतंत्रता दिवस फंक्शन के लिए तैयार?
देशभक्ति भाषण की तैयारी
बच्चे के स्तर के अनुसार आसान और प्रभावी शब्दों में 15 अगस्त पर देशभक्ति भाषण तैयार कराएं। 1 से 2 मिनट की स्पीच में भारत के झंडे, स्वतंत्रता सेनानियों और देशप्रेम की भावना शामिल होनी चाहिए। उसे घर पर अभ्यास कराएं, रिकॉर्ड कर सुनवाएं।
विज्ञापन
भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करें
बाल गंगाधर तिलक, भगत सिंह या रानी लक्ष्मीबाई जैसे किरदार निभाने से आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर बच्चा किसी नाटक में हिस्सा ले रहा है तो स्क्रिप्ट को बच्चे की उम्र और समझ के अनुसार कस्टमाइज करें। अभिव्यक्ति और आवाज पर खास ध्यान दें।
वेशभूषा में हो देश की झलक
पारंपरिक पोशाक जैसे खादी धोती, गांधी टोपी, सैनिक ड्रेस या भारत माता का रूप प्रभावशाली होते हैं। ध्यान रखें कि रंगों का चयन तिरंगे (केसरिया, सफेद, हरा) से प्रेरित हो।
नृत्य या समूह गायन
'सारे जहाँ से अच्छा', 'वंदे मातरम्', 'जन गण मन' जैसे गीतों पर बच्चों को नृत्य या समूह गायन का अभ्यास कराएं। नृत्य करते समय हाव-भाव और तालमेल पर फोकस करें।
मंच पर बोलने का आत्मविश्वास बढ़ाएं
बच्चा भाषण दे रहा हो, या कविता की प्रस्तुति करनी हो, सभी के लिए बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाएं ताकि मंच पर वह बिना डरे प्रस्तुति दे सके। बच्चा घबराए नहीं, इसके लिए घर पर रिहर्सल और प्रेरणादायक बातें करें। आंखों में आंख डालकर बात करना, मुस्कुराना और धीरे-धीरे बोलना सिखाएं।