फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कब खत्म होगी सेक्स में चरम सुख की बहस?

Tue, 10 Dec 2019 05:21 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 10 Dec 2019 05:21 PM IST
important keys to great sex pleasure in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अलग-अलग यौन रुझान वाली महिलाओं में चरमोत्कर्ष या ऑर्गेज्म का स्तर भिन्न होता है। किसी पुरुष या लेस्बियन या बाइसेक्सुअल लोगों की तुलना में एक सामान्य महिला सेक्स के दौरान कम ही चरमोत्कर्ष पर पहुंच पाती है। दरअसल, बाइसेक्सुअल वे लोग होते हैं जो महिला और पुरुष दोनों से यौन संबंध बनाते हैं। यह बात साल 2017 में अमेरिका में 52 हजार छह सौ लोगों पर किए गए एक अध्ययन में सामने आई थी। अध्ययन में यह देखा गया कि महिला-पुरुष या अलग-अलग तरह के यौन रुझान वाले व्यक्तियों में सेक्स के दौरान मिलने वाले ऑर्गेज्म के बीच अंतर कितना है।

important keys to great sex pleasure in relationship
लाइफस्टाइल - फोटो : file photo

आर्काइव ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर नाम से किए गए इस अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि अधिक से अधिक ऑर्गज्म के लिए जोड़े अपने यौन व्यवहार में अंतर ला सकते हैं। इनमें ओरल सेक्स और अपने साथी को प्यार से छूना और सहलाना शामिल है। अध्ययन में इंडियाना विश्वविद्यालय, चैपमैन विश्वविद्यालय, क्लेयरमांट ग्रैजुएट विश्वविद्यालय शामिल थे। इसके मुताबिक आमतौर पर ऑर्गेज्म हासिल करने वालों का अनुपात इस तरह था। 

  • 65 फीसदी सामान्य महिलाएं
  • 66 फीसदी बाइसेक्सुअल महिलाएं
  • 86 फीसदी समलैंगिक महिलाएं
  • 88 फीसदी बाइसेक्सुअल पुरुष
  • 89 फीसदी समलैंगिक पुरुष
  • 95 फीसदी सामान्य पुरुष 

important keys to great sex pleasure in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन करने वाली टीम का कहना है, 'हालांकि अध्ययन से इस बात के संकेत मिले कि ऑर्गेज्म के बीच इस अंतर को कम किया जा सकता है।' टीम के मुताबिक, 'तथ्य यह है कि एक समलैंगिक महिला किसी सामान्य महिला की तुलना में आमतौर पर अधिक ऑर्गेज्म हासिल करती है। यह इस ओर इशारा करता है कि कई सामान्य महिलाओं में ऑर्गेज्म हासिल करने की दर अधिक हो सकती है।' 

विज्ञापन
important keys to great sex pleasure in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन के नतीजों के मुताबिक कुछ सामान्य महिलाएं रेगुलसर सेक्स के जरिए ही ऑर्गेज्म तक पहुंच पाती हैं। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि सेक्स के दौरान होने वाली अन्य गतिविधियों के साथ-साथ मिल-जुलकर ओरल सेक्स करने का एक अलग ही महत्व है। 

important keys to great sex pleasure in relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ज्यादा ओरल सेक्स से अधिक ऑर्गेज्म हासिल करने को लेकर सामान्य महिलाओं, समलैंगिक महिलाओं, बाइसेक्सुअल महिलाओं, समलैंगिक पुरुषों और बाइसेक्सुअल पुरुषों में एक पैटर्न है। केवल सामान्य पुरुषों में ही कोई लिंक नहीं मिला। महिलाओं में अधिक ऑर्गेज्म से जुड़े व्यवहार इस तरह हैं। 

  • अपने पार्टनर से यह कहना कि बिस्तर पर वो क्या-क्या चाहती है। 
  • बिस्तर पर किए गए प्रदर्शन के लिए अपने पार्टनर की तारीफ करना। 
  • कोई कामुक चीज करने के लिए अपने पार्टनर को टेलीफोन करना या ईमेल करके उसे छेड़ना। 
  • सेक्सी अंत:वस्त्र पहनना। 
  • अलग-अलग पोजिशन में सेक्स करना। 
  • एनल के जरिए उत्तेजित करना।
  • अपनी यौन इच्छाओं के बारे में बातें करना। 
  • सेक्स से जुड़ी बातें करना और प्यार जताना। 
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed