{"_id":"5aa136c34f1c1bf07b8bb2a8","slug":"health-benefits-for-expressing-emotions","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावनाओं का ख्याल करते हैं तो आपके लिए फायदेमंद है यह खबर, जरूर पढ़ लें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
भावनाओं का ख्याल करते हैं तो आपके लिए फायदेमंद है यह खबर, जरूर पढ़ लें
रूपायन डेस्क
Updated Fri, 09 Mar 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
प्रेम और मोहब्बत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावनाओं को लेकर अक्सर हमारा यही मानना रहा है कि यह सब मन के ख्याल हैं यानी निरर्थक और कुछ नहीं। लेकिन हाल ही में हुए अध्ययन के मुताबिक भावनाएं आपको उन चीजों को करने के लिए प्रेरित करती हैं, जो आपको स्वस्थ्य और सुरक्षित रखती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इन भावनाओं के माध्यम से उन संदेशों को समझें, जो यह कहना चाह रही हैं।
विज्ञापन
हेल्थ कम्यूनिकेशन जर्नल में प्रकाशित हुए एक अध्ययन के अनुसार, भय स्वास्थ्य की समस्या की ओर ध्यान केंद्रित कर जागरुकता तो पैदा कर सकता है, लेकिन यह उस व्यवहार को उत्पन्न नहीं कर सकता, जो किसी को समस्या से निकलने में मदद करेगा। इसके लिए भय और आशा दोनों काम करती है।
विज्ञापन
अमेरिका की पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर जेसिका मैरिक कहती हैं कि लोगों को किसी चीज के बारे में बताना ही काफी नहीं है और यहां तक कि शिक्षित करना भी। आपको उन्हें प्रोत्साहित करना होगा और भावनाएं सबसे अच्छी प्रेरणा होती हैं।
विज्ञापन