{"_id":"27a2d27a-5307-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"going-before-a-blind-date","type":"story","status":"publish","title_hn":" ब्लाइंड डेट पर जाते वक्त बरतें सावधानी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ब्लाइंड डेट पर जाते वक्त बरतें सावधानी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 24 Feb 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
ब्लाइंड डेट हालांकि युवाओं में एक नया ट्रेंड है लेकिन इस डेट पर बहुत सावधानी की जरूरत होती है। यह एक ऐसी डेट होती है जिसमें मिलने वाले दो लोग आपस में एक-दूसरे से अंजान होते हैं और वे पहली बार डेट पर ही मिलते हैं। सोशल नेटवर्किंग के दौर में इस तरह की डेट पर जाने वाले बढ़े हैं।
विज्ञापन
ऐसे में और भी जरूरी हो जाता है कि आप ब्लांइड डेट पर सतर्कता बरतें जिससे आपकी डेट भी खराब ना हो और आप ब्लाइंड डेट को एन्जॉय भी कर सकें। आइए जानें ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले क्या सावधानियां जरूरी हैं।
विज्ञापन
जानकारी जुटाएं: आपके लिए जरूरी है कि ब्लाइंड डेट पर जाने से पहले जिस व्यक्ति से आप मिलने वाले हैं उसके बारे में कुछ जानकारी अवश्य जुटाएं। ये बात महिलाओं पर खासतौर से लागू होती है। इससे आप विश्वास के साथ ब्लाइंड डेट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
किसी को बताकर जाएं: जब भी आप ब्लाइंड डेट पर जाएं तो जाने से पहले किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जरूर बताकर जाएं। इससे आप किसी भी मुसीबत का आभास होने या मुसीबत आने पर मैसेज के द्वारा उस व्यक्ति को बुला सकें।
मोबाइल चार्ज करके जाएं: डेट पर जाने से पहले अपना मोबाइल पूरा चार्ज कर लें ताकि आप जरूरत के समय उसका सही इस्तेमाल कर सकें। ध्यान रहें डेट के दौरान अपना मोबाइल ऑफ ना करें।
मिलने की जगह पहले ही तय करें: आपको तैयारी के साथ ही मिलने वाले व्यक्ति से जगह और समय भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए। साथ ही जगह सार्वजनिक होनी चाहिए व मिलने का समय भी दिन का होना चाहिए।
विश्वास के साथ जाएं: आप किसी अनजान व्यक्ति को जानने समझने और नया रिश्ता बनाने जा रहे हैं, इसीलिए मन में किसी तरह का कोई भ्रम ना रखें बल्कि सावधानी से डेट को एन्जॉय करें।
समय से पहले जाएं: ब्लाइंड डेट के लिए जरूरी है कि आप तय समय से कुछ देर पहले ही पहुंच जाएं जिससे किसी भी होने वाली गड़गड़ी को आप समय से पहले ही भांप लें।
सामान्य रहें: डेट के दौरान आप बहुत उतावलापन या फिर बहुत ज्यादा उत्सुकता ना दिखाएं। अन्यथा आप अपनी डेट को एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। आप बहुत अधिक बनावटी ना हो।
पेय पदार्थों के सेवन से बचें: आपको डेट के दौरा इस बात का ध्यान रखना है कि आप नशीले पदार्थों का सेवन ना करें साथ ही पेय पदार्थों को खुद ही लेकर आएं।
समय का ध्यान रखें: डेटिंग के दौरान आप बहुत देर रात तक ना रूकें। ना ही आप लांग ड्राइव के लिए तैयार हो।
जल्दी निकलने का बहाना बनाएं: यदि आपको कुछ आशंका होती है तो आप बोरियत का या कुछ और बहाना बनाकर वहां से निकल लें। साथ ही अपने बारे में सारी जानकारियां एक साथ ना दें।
खुलापन ना दिखाएं: आपको चाहिए कि आप ब्लाइंड डेट के दौरान रहस्यमयी बनें रहें और बहुत ज्यादा खुलापन ना दिखाएं। इतना ही नहीं आप अपनी ड्रेस का सलेक्शन भी बहुत संभलकर करें। साथ ही आप अपने डेटिंग पार्टनर की किसी भी बात में हामी ना भरें जिससे आपको बाद में कोई नुकसान उठाना पड़े।