फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   dress-ideas-for-first-date

पहली डेट पर कैसा हो ड्रेसिंग सेंस

Fri, 22 Feb 2013 09:53 PM IST
Updated Fri, 22 Feb 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
dress-ideas-for-first-date

ऐसा माना जाता है कि फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। साथ ही यह भी माना जाता है कि इंसान की पर्सनेलिटी की पहचान उसके ड्रेसिंग सेंस से होती है। ये दोनों बातें कितनी सच है यह कहना मुश्किल हैं लेकिन ये दोनों ही बातें यहां लागू होती है।

विज्ञापन


फर्स्ट डेट पर जाना किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता। यदि आप अपनी फर्स्ट डेट पर जा रहे हैं तो आपको ऐसा बनकर जाना चाहिए कि आपका डेटिंग पार्टनर आप पर से नजरें हटा ही ना पाएं। आपको डेटिंग के लिए ऐसे कपडों का चुनाव करना चाहिए जिसमें ना सिर्फ आपकी पर्सनेलिटी में निखार आए बल्कि आप सहज भी महसूस करें। आइए जानें पहली डेट पर कपडों के सलेक्शन से पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन


*    जगह का रखें ध्यान- आपको अपनी ड्रेस का सलेक्शन जगह के हिसाब से भी करना चाहिए कि आप किस जगह पर किस रेस्तरां में कितने बजे मिल रहे हैं। इन सब बातों का ध्यान रखकर आप सही ड्रेस का चयन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


*    ट्रेंड का भी रखें ध्यान- ड्रेस सलेक्शन के दौरान फैशन ट्रेंड को खासतौर पर ध्यान रखें। ऐसे में आपको चाहिए कि आप बहुत मॉडर्न या बहुत ओल्ड फैशन ड्रेस का चयन ना करें। बल्कि इनमें संतुलन बनाए रखें।

*    सिंपल हो ड्रेस- आपको ड्रेस का सलेक्शन करते हुए इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपके ड्रेस का सलेक्शन बहुत भद्दा दिखने वाला कलर या फिर बहुत चमकीला ना हो।

*    सहज भी महसूस हो- आप फैशन और डेट के चक्कर में ऐसे कपडों का सलेक्शन ना करें जिसमें आप सहज महसूस ना करें और डेट पर ध्यान देने के बजाय आपका सारा ध्यान अपने कपडों पर ही लगा रहें।

*    लड़कियां रखें खास ख्याल- डेटिंग के दौरान लड़कियों को ड्रेस सलेक्शन में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यदि आप लो कट टॉप का सलेक्शन कर रही हैं तो आपको अपने पैरों को कवर करना चाहिए, यदि आप हाईनेक टॉप पहन रही हैं तो मिनी स्कर्ट का चयन करें। साथ ही ये भी ध्यान रखें की आपका मेकअप बहुत भड़कीला ना हो। बल्कि बहुत हल्का मेकअप करके जाएं।


* फर्स्ट डेट पर जाते हुए आपका हेयर स्टाइल ही बहुत सिंपल होना चाहिए, साथ ही आपको बहुत अधिक खुशबू वाला परफ्यूम लगाने से भी बचना चाहिए।

* अपनी डेट को परफेक्ट बनाने के चक्कर में और अधिक आकर्षक लगने के चक्कर में आप नई ड्रेस का सलेक्शन ना करें।

* आपकी ड्रेस ही आपके शूज, बैग, वॉच इत्यादि एक्ससरीज का सलेक्शन करती है। आपको चाहिए कि आप ड्रेस का सलेक्शन ऐसा करें कि आपको बाहर से कुछ नया ना खरीदना पड़े।

* आप पहली डेट पर जा रहे हैं तो बहुत हॉट, सेक्सी या फंकी लुक में जाने की कोशिश ना करें।

* पहली डेटिंग पर आप ड्रेस का सलेक्शन करते समय आप अपनी पर्सनेलिटी पर खिलने वाले कलर या लाइफ कलर्स का चुनाव कर सकते हैं।

ये टिप्स आपको परफेक्ट दिखने और आपको ड्रेस सलेक्शन में मददगार साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed