फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Do Not Do Any Mistake On Your Date

पहली डेट के दौरान रखें इन बातों का ख्याल

Tue, 24 Sep 2013 05:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
Do Not Do Any Mistake On Your Date

डेट किसी भी लड़के या लड़की के लिए बहुत महत्वपूर्ण पल होता है और जब बात हो पहली बार डेट पर जाने की तो यह और भी जरूरी हो जाती है कि आप अपनी पहली डेट को यादगार बनाएं। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपना पहला इम्प्रेशन ऐसा दे कि सामने वाला आपसे दोबारा मिलने को बेताब हो जाए।

विज्ञापन


यदि आप डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि कुछ बातों का ध्यान रखें। खासकर उन बातों का जिनके कारण आपकी डेट खराब हो सकती है। आइए जानें डेट के दौरान चूक करने से कैसे बचें।
विज्ञापन


मिलने से पहले
डेटिंग पर जाने के लिए समय और स्थान पहले से ही निश्चित कर लें और तय समय से कुछ देर पहले ही पहुंच जाएं। पहली बार डेटिंग पर बहुत भड़कीले और चटक-भटक के कपड़े पहनने के बजाय सिंपल, सोबर बनकर जाएं। साथ अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो अपने पार्टनर के लिए तोहफा ले जाना ना भूलें। तोहफा ऐसा हो कि आपके पार्टनर को पसंद आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पार्टनर से मिलें
निश्चित स्थान पर मिलने के बाद आप अपने पार्टनर से तुंरत गले लगकर या किस करके ना मिलें इससे आपका इम्प्रेशन खराब पड़ सकता है। आप अपनी डेटिंग पार्टनर की तारीफ जरूर करें, खासतौर पर उसके ड्रेसिंग सेंस, व्यवहार इत्यादि की। अपने व्यवहार को काबू में रखें। न तो बहुत अधिक नर्वस दिखें और न ही बहुत उतावलापन दिखाएं।

क्या करें
डेट के दौरान सिर्फ खुद ही ना बोलते जाएं बल्कि सुनें भी। साथ ही अचानक बहुत ज्यादा खुलापन ना दिखाएं बल्कि थोड़ा रिजर्व ही रहें। डेटिंग के दौरान फ्लर्टिंग से बचें। डेटिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर को जानने-समझने की कोशिश कर रहे हैं।


क्या न करें
डेट के दौरान खासतौर पर पहली डेट पर आपको ड्रिंक करने से बचना चाहिए, साथ ही अपने पार्टनर को भी ड्रिंक ऑफर करने की गलती ना करें। यदि आपको अपने पार्टनर की कोई बात पसंद नहीं आ रही है तो उसे तुरंत ना बोलें, बल्कि चुप रहें। किसी भी मुद्दे को लेकर बहस या जिद न करें। पार्टनर के आगे ना तो बहुत ज्यादा स्टाइल दिखाएं ना ही उसके बहुत करीब जाने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed