फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Dating Tips for Men

डेटिंग पर जा रहे लड़के जरूर पढ़ें ये टिप्स

Tue, 24 Sep 2013 04:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
Dating Tips for Men

क्या आप ऐसा मानते हैं कि डेट पर जाने के लिए सिर्फ लड़कियों को तैयारियां करनी पड़ती हैं यदि ऐसा है तो आप गलत सोच रहे हैं। डेट पर जाने से पहले लड़कियों के मुकाबले लड़कों को अधिक तैयारियां करनी है।

विज्ञापन


अकसर लड़के इस भ्रम में रहते हैं कि वे तो लड़कियां पटाने में एक्सपर्ट हैं, लड़कियों का दिल जीतना उनके बाएं हाथ का खेल है लेकिन रीयल में ऐसा है नहीं। जो लड़के ऐसा सोचते हैं डेटिंग के दौरान ओवर कॉन्फिडेंस में आकर ऐसे लड़के बनी-बनाई बात बिगाड़ देते हैं।
विज्ञापन


यदि आप भी डेट पर जाने की सोच रहे हैं तो इन टिप्स का ख्याल रखें इससे आप अपनी डेट को ना सिर्फ यादगार बना सकते हैं बल्कि आप अपनी डेट को सफल भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्स्ट इंप्रेशन इज़ द...
पहला इंप्रेशन हमेशा अच्छा ही होना चाहिए, इसीलिए जब आप डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हो तो आपके ड्रेसिंग सेंस से लेकर आपकी बातचीत, मैनर्स जैसी चीजों का इंप्रेशन अच्छा पड़ना चाहिए।

मिस्टर 'फेंकू' न बनें
लड़के अकसर ओवर कॉन्फिडेंस में आकर बिना सोचे-समझें डींगे मारने लगते हैं, इससे लड़कियां आसानी से समझ सकती हैं कि आप कितना फेंकू हो, इसीलिए आप कम बोले लेकिन सही-सही बोलें।

'स्टाइल में रहने का' पर ज्यादा नहीं
माना कि आप डेट पर जा रहे हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप बहुत ज्यादा स्टाइल मारें या फिर रोब झाड़ें। इधर-उधर दूसरी लड़कियों की तरफ ताक-झांक ना करें बल्कि लड़की पर फोकस करते हुए उसकी बातों में इंटरेस्ट लें। बेहतर होगा खुद को एक सिंपल और सोबर बंदे की तरह प्रेंजेंट करें। आपकी रियल पर्सनैलिटी का इंप्रेशन ज्यादा बेहतर साबित होगा।

लड़की से मिलें तो तमीज के साथ
जब आप लड़की से मिलें तो उसके आगे मैनर्स दिखाएं। जैसे आप लड़की को पहले बैठाएं, लड़की के बैठने से पहले उसके लिए चेयर ऑफर करें। लड़की के खाने-पीने का मेन्यू आप पूछें ना कि खुद ही ऑडर्र करते चले जाएं। लड़की को ड्रिंक ऑफर ना करें। खाने-पीने का बिल आप दें। इससे पता चलेगा कि आप कितने केयरिंग हैं। डेट के दौरान आपका मोबाइल बार-बार ना बजें या फिर मैसेज आपको परेशान ना करें तो आप कुछ समय के लिए अपना मोबाइल साइलेंट कर सकते हैं।

कंफर्टेबल महसूस करवाएं
आप लड़की को सहज महसूस करवाने की कोशिश करें। यदि आपको लड़की को कोई बात पसंद नहीं तो उसे तुरंत ना बोले बल्कि लड़की को इंप्रेस करने के लिए उसकी तारीफ करना ना भूलें। कई बार लड़के डेट के नाम से उत्साहित हो जाते हैं और जोश-जोश में कुछ गलत कर जाते हैं, आपकी डेट सफल रहे इसके लिए आप ना तो बहुत ज्यादा उत्साहित हो और ना बहुत ज्यादा नर्वस। बल्कि सामान्य व्यवहार करें।

बहुत खुलापन ना दिखाएं
कई बार लड़के डेटिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा क्लोज होने की कोशिश करते हैं। लेकिन आप ध्यान रखें डेटिंग के दौरान आप ना तो लड़की को ड्रिंक ऑफर करें ना ही लड़की के सामने ड्रिंक करें। बल्कि लड़की के इशारों और हाव-भाव को समझ कर ही कुछ कदम उठाएं।

...पिक्चर अभी बाकी है दोस्त
यदि आपकी डेट सफल रही है तो उसके बाद भी आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होता है जैसे आप बार-बार लड़की को मैसेज या फोन ना करें, घर जाने के दौरान लड़की को उसके घर या उसके आसपास छोड़ने जाएं।


दरअसल, डेटिंग एक-दूसरे को जानने-समझने और दोस्ती को आगे बढ़ाने की सीढी़ होती है इसीलिए आप कोई ऐसा काम ना करें जिससे लड़की आपसे दोबारा डेटिंग के लिए मिलने से कतराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed