फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Dating after the breakup is possible

क्या ब्रेकअप के बाद डेटिंग संभव है

Fri, 22 Feb 2013 09:51 PM IST
Updated Fri, 22 Feb 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
Dating after the breakup is possible

जब भी किसी लड़के या लड़की का ब्रेकअप होता है तो उस ट्रॉमा से निकलना उसके लिए मुश्किल होता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वह उस चक्कर में जीना ही छोड़ दें।

विज्ञापन


ब्रेकअप के ट्रॉमा से निकला थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन नामुमकिन नहीं। ब्रेकअप से उभरने के लिए आपको लगातार प्रयास करने चाहिए क्योंकि बात जैसे-जैसे पुरानी पड़ती जाती है आपको उससे बाहर निकलने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन


इसके अलावा भी आपके पास एक विकल्प है आपको ब्रेकअप के ट्रॉमा से निकलने के लिए नए संबंधों को बनाने पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि ऐसा करना मुश्किल होता है क्योंकि एक बार विश्वास टूटने पर दूसरे व्यक्ति पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आपको ये बात कुछ अटपटी लग रही होगी लेकिन क्या आप जानते हैं ब्रेकअप के बाद डेटिंग से आपको कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानें ब्रेकअप के बाद कैसे संभव है डेटिंग करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीत को भूलें- आपको चाहिए कि आप पुरानी बातों को भूल जाएं और इस बात का ख्याल रखें कि जिन कारणों से आपका ब्रेकअप हुआ वो यहां भी मौजूद हो ऐसा जरूरी नहीं।

* बातों को तोड़े-मरोड़े नहीं- यदि आपका ब्रेकअप हुआ और आप नए व्यक्ति से रिश्ता जोड़ने की बात कर रहे हैं तो अपने दिमाग में यह क्लियर कर लें आपका रिश्ता खत्म हो चुका है। इसीलिए पहले ब्रेकअप के बारे में जो भी हुआ उसे अपने नए पार्टनर को ज्यों का त्यों बता दें।

* गलतियों को दाहराए नहीं- नए संबंध बनाते हुए ध्यान रखें कि आपने पुराने संबंधों के दौरान जो गलतियां की थी नए संबंधों में उसे दोहराएं नहीं। बल्कि बहुत संभलकर कोई भी फैसला लें।

* पूरी तरह निर्भर ना हो- ब्रेकअप के बाद यह जरूरी है कि आप नए व्यक्ति से संबंध बनाते हुए यह ध्यान रखें कि आप स्वतंत्र हैं और आपकी भी निजी जिंदगी है। ऐसे में आप नए संबंध में अपने पार्टनर पर पूरी तरह से निर्भर ना हो, बल्कि अपने काम करने और फैसलों को खुद लेने की क्षमता बढ़ाएं।

* एडजेस्ट करना सीखें- ब्रेकअप के बाद डेटिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन आपको एडजेस्ट करना आना चाहिए। आपको अपने आप पर नियंत्रण करने के बाद ही नए संबंधों में आगे बढ़ना होगा।

* ब्रेकअप को पॉजिटिव लें- ऐसा कहना आसान होता है लेकिन क्या आप जानते हैं हर अनुभव कुछ ना कुछ नया सिखाता है। आप भी अपने ब्रेकअप से सबक लें और दूसरों पर विश्वास करने से पहले उसे अच्छे से जांचे-परखें। इस एटीट्यूट को बदलें कि एक बार विश्वास करने के बाद दोबारा किसी पर विश्वास नहीं करना।

* सोच-समझकर निर्णय लें- यदि आपके पूर्व संबंधों की आपको बार-बार याद आ रही है या फिर आप परेशान हो रहे हैं तो आपको चाहिए कि आप नए संबंधों में पड़ने से पहले थोड़ा सा समय ले लें।

* मानसिक रूप से हो तैयार- आपको चाहिए कि आप अपने नए डेटिंग संबंधों के लिए मानसिक रूप से तैयार हो इससे आपको ब्रेकअप के ट्रॉमा से उबरने में मदद मिलेगी।


* नए विकल्प तलाशें- आपको चाहिए कि आप डेटिंग का दोबारा रोमांचक तरीके से करें। इससे आपको नया माहौल भी मिलेगा और आप अधि एन्जॉय भी करेंगे।

* नया पार्टनर तलाशें- आप ब्रेकअप के बाद डेटिंग के लिए अपने दोस्तों, आसपास के लोगों में से भी डेटिंग के लिए किसी का चयन कर सकते हो या फिर आप इसके लिए फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स की भी मदद ले सकते हो।

* उद्देश्य पता हो- आपको डेटिंग सिर्फ इसीलिए नहीं करनी की आपको ब्रेकअप के ट्रॉमा से बाहर निकलना है बल्कि आपको नए संबंध बनाने और भावनात्मक रूप से भी किसी को अपने हमसफर का चुनाव करना है।

इन टिप्स को अपनाकर आप ना सिर्फ ब्रेकअप के ट्रॉमा से बाहर निकल सकते हैं बल्कि आप ब्रेकअप के बाद डेटिंग भी आसानी से कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed