{"_id":"c8d91e6a04f063f2ca7319387f4833e6","slug":"beware-too-much-selfie-sharing-can-reduce-intimacy-in-relationships-relationship-news-hindi-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा सेल्फी खींचने से कहीं रिश्ते में ना आ जाए दरार! ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ज्यादा सेल्फी खींचने से कहीं रिश्ते में ना आ जाए दरार!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 24 Sep 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत ज्यादा सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करने से आपके करीबी और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरी आ सकती है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक नई रिसर्च में सामने आया है।
विज्ञापन
द हेल्थ साइट की खबर के मुताबिक, ब्रिटीश रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर करते हैं उससे रियल लाइफ रिलेशनशिप में दरार आ सकती है।
विज्ञापन
बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डेविड हफंग्टन के मुताबिक जो लोग अपनी फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं उनके करीबी लोगों को ये अच्छा नहीं लगता।
शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करने का लेवल बढ़ जाता है तो उनको फ्रेंड्स और सहयोगियों द्वारा लाइक और सपोर्ट करने का लेवल घट जाता है। ऐसा इसीलिए भी क्योंकि फेसबुक जैसी साइट्स पर बहुत से लोग अपनी पोस्ट शेयर करते हैं। सभी अपने हिसाब से अपनी चीजें शेयर करते हैं। ऐसे में सबको लाइक और सपोर्ट करना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
रिसर्च में ये भी पाया गया कि परिवार संग सेल्फी खींचने से आपको हमसफर भी सपोर्ट करना कम कर देता है। साथ ही ये भी पाया गया कि युवा लड़कियों को उनकी सेल्फी और पोस्ट पर ज्यादा लाइक्स और सपोर्ट मिलता है बजाय पुराने लोगों और पुरुषों की पोस्ट के।