फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   5 Heartwarming Promises for strong sibling bond to make on Bhai Dooj 2025

Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर करें ये 5 वादे, रिश्ता रहेगा जिंदगी भर मजबूत

Tue, 21 Oct 2025 03:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Oct 2025 03:03 PM IST
सार

Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर बहन और भाई को एक दूसरे से कुछ वादे जरूर कर लेने चाहिए ताकि वे अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना सकें।

विज्ञापन
5 Heartwarming Promises for strong sibling bond to make on Bhai Dooj 2025
भाई दूज के लिए वादे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhai Dooj 2025: दीपावली के बाद मनाया जाने वाला पर्व भाई दूज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई बहन की सुरक्षा और खुशियों का वचन देता है। भाई दूज का महत्व उतना ही है, जितना रक्षाबंधन का है। दोनों ही पर्व भाई और बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक हैं।

विज्ञापन


इस त्योहार के जरिए भाई और बहन एक दूसरे की रक्षा के लिए प्रतिबध्यता जाहिर करते हैं। लेकिन आज के समय में रिश्ते केवल रक्षात्मक नहीं, भावनात्मक भी होने चाहिए। भाई दूज केवल तिलक और मिठाई तक सीमित नहीं, यह एक ऐसा दिन है जब रिश्तों को और मजबूत करने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में भाई दूज पर बहन और भाई को एक दूसरे से कुछ वादे जरूर कर लेने चाहिए ताकि वे अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना सकें।

विज्ञापन


भाई दूज पर करने योग्य 5 अहम वादे

सम्मान और समानता का वादा करें

ये वादा दोनों को ही अपनाना चाहिए। भाई अपनी बहन की इच्छाओं, निर्णयों और सपनों का सम्मान करे और बहन भाई को भावनात्मक सहयोग दे।


समय देने का वादा करें

आज की भागदौड़ में साथ बिताया गया समय सबसे बड़ा तोहफा है। हर त्योहार पर मिलें या बात करें, यह रिश्ता जीवंत रखता है।


मुश्किल वक्त में साथ देने का वादा करें

भाई-बहन दोनों वादा करें कि किसी भी परिस्थिति में एक-दूसरे को अकेला नहीं छोड़ेंगे। जब भाई या बहन को महसूस होता है कि उनका साथ देने के लिए आप हैं तो रिश्ता में विश्वास बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भावनाओं को समझने का वादा करें

भाई बहन का रिश्ता तभी सालों-साल मजबूत बना रहता है जब उनके बीच संवाद बना रहे। रिश्ते को केवल परंपरा नहीं, संवेदना से जोड़ें। एक दूसरे से खुलकर बात करें। आपके जीवन में क्या चल रहा है, इस बारे में उनसे चर्चा करें।


परिवार की एकता बनाए रखने का वादा करें

भाई-बहन मिलकर घर की खुशियां और परंपराएं जीवित रखें, यही असली ‘भाई दूज’ की भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed