फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Ramadan 2025 How to Decorate Dining Table for Hosting an Iftar Party at Home

Ramadan 2025: रमजान के दौरान घर पर है इफ्तार पार्टी, तो ऐसे सजाएं डाइनिंग टेबल

Sun, 02 Mar 2025 12:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Mar 2025 12:13 PM IST
सार

थोड़ी क्रिएटिविटी और प्लानिंग से आपकी इफ्तार पार्टी यादगार बन जाएगी। यहां इफ्तार के लिए डाइनिंग टेबल को खूबसूरती से सजाने के तरीके बताए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ramadan 2025 How to Decorate Dining Table for Hosting an Iftar Party at Home
इफ्तार के लिए डाइनिंग टेबल की सजावट - फोटो : Adobe

विस्तार

Ramadan 2025 : इस वर्ष रमजान 1 मार्च 2025 से शुरू हो गए हैं। 2 मार्च को पहला रोजा रखा जा रहा है। रमजान के पाक महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इस दौरान शाम के वक्त रोजा इफ्तार करते हैं। इसके लिए लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ एकत्र होकर इफ्तार पार्टी भी करते हैं। इफ्तार के समय परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर रोज़ा खोलने का अलग ही आनंद होता है।

विज्ञापन


इफ्तार पार्टी सिर्फ खाने-पीने का ही नहीं, बल्कि साथ बैठकर एक यादगार शाम बिताने का भी मौका होता है। अगर आप घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, तो डाइनिंग टेबल की खूबसूरत सजावट से माहौल और भी खास बनाया जा सकता है। थोड़ी क्रिएटिविटी और प्लानिंग से आपकी इफ्तार पार्टी यादगार बन जाएगी। यहां इफ्तार के लिए डाइनिंग टेबल को खूबसूरती से सजाने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


थीम के मुताबिक सजावट

इफ्तार पार्टी के लिए एक थीम तय करें। एथनिक और मिनिमल थीम अपना सकते हैं। अरबी स्टाइल लुक के लिए गोल्डन और ब्लू थीम, इस्लामिक रंगों हरे और सफेद से प्रेरित थीम और ताजगी व शांति का एहसास कराने के लिए फ्लोरल डेकोरेशन थीम का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनी और सेंटरपीस

डाइनिंग टेबर के मध्य में एक खूबसूरत लैंप या मोमबत्ती स्टैंड रख सकते हैं, ये टेबर को राॅयल रुक देगी। चाहें तो अरबी स्टाइल लटर्न या दीवारों और मेज के चारों ओर फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं।

खास सर्विंग सेट 

खजूर, ड्राई फ्रूट्स और शरबत परोसने के लिए सजावटी कटोरी या ट्रे का उपयोग करें। खाने की मेज परर अरबी या पांपरिक ट्रेडिशनल डिजाइन वाले प्लेट्स और गिलास रखें। 


खाने की सजावट

खजूर और फ्रूट चाट को क्रिएटिव अंदाज में सजा सकते हैं। शरबत और जूस के लिए स्टाइलिश ग्लास का इस्तेमाल करें। इसके अलावा सजी हुई मिठाइयों और स्नैक्स को 3 लेयर स्टैंड पर खें। 

Ramadan 2025: आज है पहला रोजा, इन संदेशों के जरिए अपनों से कहें 'रमजान मुबारक'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed