{"_id":"5cb17f96bdec2213f32f8e3c","slug":"ram-navmi-2019-importance-significance-history-of-ram-navmi-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Navmi 2019: इस वजह से मनाते हैं रामनवमी का पर्व, ये हैं इससे जुड़ी खास बातें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Ram Navmi 2019: इस वजह से मनाते हैं रामनवमी का पर्व, ये हैं इससे जुड़ी खास बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज पूरा देश रामनवमी यानी भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मना रहा है। सभी भक्तजन मंदिरों और अपने घर में नवरात्री में कलश स्थापना करके नौवे दिन श्री राम और देवी मां की विधि विधान से पूजा उपासना और हवन करके अपना व्रत खोलते हैं। भक्तों के लिए ये भी जानना जरुरी है कि रामनवमी का शुभ दिन क्यों मनाया जाता है।
2 of 4
भगवान श्री राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र में अयोध्या में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या की कोख से हुआ था। इस वर्ष ये तिथि 13 अप्रैल यानी आज पड़ी है। रामनवमी के दिन ही गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना आरंभ की थी।
3 of 4
शुभ है ये दिन
इस दिन हजारों लोग अयोध्या पहुंचकर पुण्य सलिला सरयू नदी में स्नान कर पुण्यार्जन करते हैं। स्नान करने के बाद लोग भगवान राम की पूजा अर्चना करते हैं। घरों और मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, लंकापति रावण के अत्याचारों को खत्म करने के लिए भगवन विष्णु ने जन्म लिया था। आपको बता दें की श्री राम विष्णु भगवान् के सातवे अवतार हैं, जो त्रेतायुग में धर्मस्थापना के लिए धरती पर अवतरित हुए। इसी उपलक्ष में लोग श्री के जन्म की खुशियां मनाते हैं। रामनवमी के दिन ही नवरात्र का समापन होता है। इसी दिन अयोध्या में चैत्र राम मेले का भव्य आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विधिवत पूजा से मिलता है मनोवांछित फल
कुछ लोग नवरात्री में पुरे नौ दिन का व्रत रखते हैं तो कई लोग आखिरी दिन श्री राम को याद करते हुए व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के रखने से और विधिवत पूजा हवन करने से उपवासकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और फल की प्राप्ति होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।